बागपत

Baghpat: सड़क हादसे में दो जिगरी दोस्तों ने छोड़ दी एक साथ दुनिया

Highlights . दिल्ली से जॉब करने के बाद घर लौट रहे थे दोनों. बड़ा गांव के पास कार ने मारी बाइक में टक्कर . हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार ड्राइवर हुआ फरार  
less than 1 minute read
Jan 12, 2020
accident.png

बागपत। खेकड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों दिल्ली से नौकरी करने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आरोपी कार सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनूुसार, बड़ा गांव के रहने वाले सुनील और हरवीर दिल्ली स्थित एक निजी कंपनी में जॉब करते है। देर रात दोनों ट्रेन से स्टेशन पर उतरे और वहां से बाइक पर सवार होकर घर लौटने लगे। जब ये बड़ा गांव के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मार इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर आस—पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई। वहीं, मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में एडमिट कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, मौका पाकर कार सवार फरार हो गया। खेकड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Updated on:
12 Jan 2020 02:32 pm
Published on:
12 Jan 2020 02:30 pm
Also Read
View All
बागपत में दो दोस्तों की हत्या, 19 दिन बाद मंदिर परिसर में गड़े मिले शव, पुजारी फरार, पुलिस ने दो शिष्यों को हिरासत में लिया

Encounter in Uttar Pradesh: 20 साल का अपराध, 38 मुकदमे और आखिर STF की गोली, जानिए कौन था सुशील मूंछ गैंग का शार्प शूटर विपुल उर्फ खूनी

महिला ने प्रेमी से पेट्रोल मंगाया, फिर सो रहे पति को जिंदा जलाया, मरने से पहले पीड़ित ने बागपत पुलिस को बताई पत्नी की करतूत

बागपत में उधारी मांगने गए युवक पर पिटबुल छोड़ा, सौ टांके लगे, डंडे से मारती रही महिला कुत्ते ने नहीं छोड़ा

बागपत में पत्नी ने खोला राज, सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाया पति, शादी के 4 महीने बाद ही दे दी जान