देश के चारों महानगरों में पेट्रोल के दाम में 11 और डीजल 6 पैसा सस्ता हुआ है। रविवार को कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 75.90 रुपये प्रति लीटर और डीजल 69.11 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल 81.49 रुपये और डीजल 72.47 रुपये प्रति लीटर बेचा रहा है। इसके अलावा कोलकाता में 78.48 रुपये और डीजल 71.48 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 78.86 रुपये और डीजल 73.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।