बागपत

VIDEO: पाक पर कार्रवाई के सबूत मांगने वालो को इस केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, देखें वीडियो

-एयर स्ट्राइक पर विपक्ष के सवाल -केंद्रीय मंत्री ने दिया बयान -'सबूत मांगना सेना पर सवाल खड़े करना'
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Mar 2019, 2:17 PM IST
bagpat
VIDEO: पाक पर कार्रवाई के सबूत मांगने वालो को इस केंद्रीय मंत्री ने दिया जवाब, देखें वीडियो

बागपत। 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जवानों ने एयर स्ट्राइक कर बदला लिया लेकिन इस एयर स्ट्राइक के बाद से ही विपक्ष सरकार पर सवाल खड़े करने लगा है। जिसे लेकर एक बार देश का माहौल गरम है। कांग्रेस, टीएमसी की ममता बनर्जी से लेकर तमाम विपक्ष एक के बाद एक अब एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने लगे हैं।

वहीं विपक्ष के हमले पर केंद्रीय मंत्री का बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि दूसरी पार्टियों के शासन में बीजेपी ने कभी भी सेना की कार्रवाई के सबूत सेना से सबूत नहीं मांगे। दुश्मन देश पर सेना के किसी भी कर्रवाई पर सवाल उठाना या सबूत मांगना सेना के पराक्रम को कम करना है। इसलिए इसका राजनीतिकरण नहीं होना चाहिये।

Updated on:
6 Mar 2019, 2:17 PM IST
Published on: