बागपत

सातवीं-नौवीं के छात्रों ने नर्सरी की छह साल की बच्ची के साथ किया घिनौना काम, तबीयत बिगड़ी

UP Crime : उत्तर प्रदेश के बागपत में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2026

UP Crime : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

रात के सन्नाटे में हुई खौफनाक वारदात: रामपुर में अवैध संबंधों के शक में मामा ने भांजे की गला रेतकर कर दी हत्या

तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा

परिवार के अनुसार, बच्ची गांव के एक निजी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है और पड़ोस के बच्चों के साथ खेलती थी। कुछ दिन पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और पेट दर्द की शिकायत की। जब परिजनों ने पूछताछ की तो उसने पड़ोस में रहने वाले दो किशोरों पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया। उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कक्षा सात और कक्षा नौ के दो छात्र सात-आठ दिन पहले बहाने से उसे अपने साथ अपने घेर में लेकर गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ गंदा काम किया।

'लगातार कर रहे थे रेप'

बच्ची की जब ये बात परिजनों ने सुनी तो वो सुन्न रह गए। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी छात्र तभी से उसकी बेटी के साथ लगातार रेप कर रहे थे। इसी वजह से उसकी बेटी की हालत बिगड़ी है। अब बेटी का इलाज चल रहा है।

परिजनों ने दी लिखित शिकायत

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने बिना देर किए बच्ची को लेकर स्थानीय कोतवाली थाना पहुंचे, जहां पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने भी बिना देर किए संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।

Also Read
View All

अगली खबर