बागपत

गोवंश के टुकड़े कर फेंकने वालों से पुलिस की मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने गोवंश कटान किया और अवशेष जंगलों में फेंक दिये। अब दूसरी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।

2 min read
Feb 23, 2026
एनकाउंटर के बाद आरोपियों को ले जाते पुलिसकर्मी ( फोटो बागपत पुलिस )

UP Crime बागपत में गोवंश के टुकड़े कर अवशेष जंगल में फेंकने वाले दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है।

20 फरवरी को किया था कटान

बागपत पुलिस अधीक्षक के मुताबिक 20 फरवरी को खेकड़ा थाने पहुंचे ऋतिक कुमार ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोवंश की हत्या कर दी गई और हत्या करने के बाद उसके अवशेष जंगल में फेंक दिए गए। सूचना पर पुलिस ने बागपत थाने में मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान दो लोगों के नाम सामने आए पुलिस उनकी तलाश कर रही थी पुलिस का कहना है की सूचना मिली कि दोनों एक और वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं इसके लिए पुलिस ने घेराबंदी कर दी और वाहनों की चेकिंग करने लगी पुलिस टीम के मुताबिक जब बाइक पर आ रहे दोनों को रोकने का इशारा किया गया तो इन्होंने भागने की कोशिश की।

ऐसे चली गोलियां ( UP Crime)

पुलिस ने घेराबंदी की तो खुद को गिरता हुआ दे कि उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दोनों आरोपियों को गोली लगी और मौके पर ही गिर पड़े दोनों ने अपने नाम साजिद पुत्र कम निवासी जसड थाना सरूरपुर मेरठ। और इंतजार उर्फ भूषण पुत्र शेरदीन निवासी पांची थाना चाँदी नगर बागपत बताएं हैं। पुलिस के मुताबिक उनके कब्जे से एक अवैध तमंचा के उपकरण रस्सी दरौली और एक सीरीज मिली है इनके पास से कुछ नशीले इंजेक्शन भी मिले हैं इन्होंने पूछताछ में बताया कि नशीले इंजेक्शन लगाने के बाद गोवंश को उठा लेते थे और फिर हत्या करके उसके मांस को बेच दिया करते थे

Updated on:
23 Feb 2026 12:52 pm
Published on:
23 Feb 2026 12:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर