UP News : दूल्हे को ट्रक ने कुचल दिया लेकिन बैंड की आवाज में आधे बारातियों को इस दुर्घटना का पता ही नहीं चला। आधे बाराती नाचते ही रह गए
UP News यूपी के बागपत में चढ़त के दौरान एक दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गई। दूल्हा सड़क किनारे उल्टी करने लगा। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में दूल्हे की मौत हो गई। लेकिन बारातियों को इस दुर्घटना का पता ही नहीं चला और वह नाचते रहे। बाद में जब पुलिस पहुंची तो बारातियों ने देखा कि कोई बात है इसके बाद पूरा जश्न का माहौल मातम में बदल गया और की पुकार मच गई।
बागपत के गांव बिनोली के रहने वाले 25 वर्षीय फिजियो थेरेपिस्ट सुबोध की बारात सरूरपुर कला गांव में गई थी। रात में चढ़त की तैयारी चल रही थी। घोड़ी पर बैठने के कुछ ही देर बाद दूल्हे की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह घोड़ी से उतरा और सहारनपुर बागपत हाईवे पर उल्टी करने लगा। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी दीक्षित त्यागी ने बताया कि दूल्हा सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आधे बारातियों को इस दुर्घटना का पता ही नहीं चला और वह अपनी धुन में नाचते रहे। पुलिस पहुंचने के बाद पूरा माहौल गमगीन हो गया और शादी की खुशियां गम में बदल गई।