बागपत

Weather : बागपत में दिन रात के तापमान का अंतर कर रहा बीमार, बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत

Weather : बागपत में दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री तक का अंतर रिकार्ड किया जा रहा है।
2 min read
Oct 25, 2025
Bagpat weather
बागपत मौसम

Weather बागपत में बदल रहा मौसम मानव शरीर के लिए असहज हो रहा है। मौसम का यह बदलाव आपको बीमार कर सकता है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि चिकित्सकों ने यह हिदायत दी है। इसलिए सजग रहने की आवश्यकता है। दिन में बढ़ रही धूप और रात को चल रही हवाओं की वजह से दिन और रात के तापमान में भारी अंतर आ गया है। इससे दिन में गर्मी का अहसास हो रहा है और शाम ढलते ही हवाओं में ठंडक आ जाती है। यह बदलाव मानव शरीर के लिए उचित नहीं है।

बागपत में तेजी से बढ़ रही ठंडक ( weather )

बागपत का तापमान दिल्ली और गाजियाबाद से बिल्कुल अलग रहता है। इसलिए यहां हालात एनसीआर से अधिक ठंडे हैं। शाम होते ही ठंडक बढ़ने लगी है। रात में लोगों को पंखे बंद करने पड़ रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में तो रात में गरम कपड़े तक निकल गए हैं। इसके विपरीत दिन में निकल रही धूप की वजह से दिन में एक बार फिर से गर्मी का अहसास होता है और शाम ढलते ही जैसे ही धूप खत्म होती है ठंडक का अहसास होने लगता है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम का यह बदलाव मानव शरीर को बीमार कर रहा है। जिला चिकित्सालय में बुखार, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। दिवाली पर चले पटाखों की वजह से भी हालात बिगड़ रगे हैं और नाक, कान, गले के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।

24 घंटे तापमान में आ रहा भारी अंतर ( weather )

बागपत में शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। तापमान के इस उतार चढ़ाव से ही आप अंदाजा लगा सकते हैं कि 24 घंटे में तापमान में कितना बदलाव हो रहा है। दिन में तापमान 31 डिग्री तक जा रहा है जबकि रात में तापमान गिरकर 21 डिग्री तक आ जाता है। इससे दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। 24 घंटे में बागपत के तापमान में 10 डिग्री तक का अंतर रिकार्ड किया जा रहा है।

Updated on:
30 Oct 2025 12:15 pm
Published on:
25 Oct 2025 06:04 pm