बहराइच

अपहरण के बाद 12 वर्षीय छात्र का मर्डर, बोरे में मिली छात्र की लाश

बच्चे का अपहरण कर परिवार से फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद अगले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई और बोरे में शव को डालकर फेंक दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2020, 6:03 PM IST
Bahraich
Bahraich

बहराइच. गुरुवार को लापता हुए 12 वर्षीय छात्र का शनिवार को शव मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे का अपहरण कर परिवार से फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद अगले ही दिन उसकी हत्या कर दी गई और बोरे में शव को डालकर फेंक दिया गया। शनिवार को उसका शव श्रावस्ती में मिला है। जिसके बाद पुलिस ने एक महिला सहित कई लोगों को हिरासत में लिया है। हालांकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया है व जांच में जुट गई है।

ये है पूरा मामला-

बहराइच के थाना मटेरा का रहने वाले वेद प्रकाश चौधरी का पुत्र ओंकार नाथ (12) कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवाार को वह ट्यूशन पढ़ने के लिए तिलक इंटर कॉलेज मटेरा में राम आशीष पांडे के घर के लिए रोजाना की तरह निकला था, लेकिन उस दिन वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे ढूंढा। न मिलने पर इसकी शिकायत थाना मटेरा में की। बच्चे की तलाश के लिए एसपी डाॅ. विपिन कुमार मिश्रा ने एसओजी समेत चार टीमें गठित की थी। शुक्रवार रात की एसएचओ चौथीराम यादव को कुछ इनपुट मिल, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर की निवासी राबिया पत्नी नौशाद के यहां दबिश दी व उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि लापता लड़के को मझौली थाना मटेरा निवासी कलीम पुत्र हसन मोहम्मद गुरुवार को लेकर आया था और अगले दिन शुक्रवार को ही उसे मार दिया।

मुख्य आरोपी की तलाश जारी-
शव को कलीम ने अपने रिश्तेदार इसरार की मदद से श्रावस्ती थाना क्षेत्र में ही एक बोरे में डालकर फेंक दिया। पुलिस ने इसरार की निशानदेही पर शव को बरामद किया है। एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि इसरार, राबिया सहित घटना में शामिल अन्य परिजनों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के मुख्य आरोपी कलीम की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस मृतक के परिजनों की गांव में पुरानी रंजिश तथा कथित फिरौती के पहलुओं पर भी गहराई से जानकारी ले रही है।

पिता ने कहा- मांगी थी फिरौती-
पुलिस जांच में मृतक के पिता ओंकार नाथ से गांव के ही एक व्यक्ति से भूमि विवाद का मामला भी सामने आया है। ओंकारनाथ का कहना है कि बेटे की हत्या के बाद फिरौती की मांग की गई। बच्चे के नृशंस हत्या गांव को लोगों में आक्रोश है, जिसके चलते पीएसी व पुलिस की तैनाती कर दी गई है। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार व सीओ नानपारा जंग बहादुर यादव हालात पर नजर रखे हुए हैं।

Published on:
Also Read
View All