22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लव जिहाद पर योगी की चेतावनी, कहा नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी, बनेगा कानून

- यूपी सरकार जल्द बनाएगी कानून- हमारी बहनों के सम्मान से खिलवाड़ बंद करें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 31 Oct 2020, 5:48 PM IST

CM yogi

CM yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
देवरिया. उत्तर प्रदेश सरकार लव जिहाद (Love Jihad) पर जल्द ही अंकुश लगाने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को यहां चुनावी रैली में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा, लव जिहाद करने वाले नहीं सुधरे तो राम नाम सत्य की यात्रा निकलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुक्रवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad Highcourt) का एक फैसला आया है कि सिर्फ शादी के लिए धर्म परिवर्तन (religion change) करना वैध नहीं है। इसके मद्देनर प्रदेश सरकार लव जिहाद पर जल्द अंकुश लगाने जा रही है। इसके लिए यूपी सरकार एक कानून बनाएंगी। सीएम ने कहा मैं उन लोगों को चेतावनी देता हूं जो पहचान छिपाते हैं और हमारी बहनों के सम्मान के साथ खेलते हैं। यदि आप सुधरते नहीं हैं तो आपकी राम नाम सत्य यात्रा निकलेगी।

ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, केवल विवाह के लिए धर्म परिवर्तन स्वीकार्य नहीं

आपरेशन शक्ति चलेगा-
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति की जो शुरुआत हुई है, वह दिवाली बाद ऑपरेशन शक्ति में बदली जाएगी और अपराधियों की तरह इनका भी राम नाम सत्य होगा।

ये भी पढ़ें- राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक में टाटा कंपनी के अधिकारी भी हुए शामिल, मिल सकती है जिम्मेदारी

यह था हाईकोर्ट का निर्णय-
धर्मपरिवर्तन पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को एक अहम फैसला सुनाया था। कोर्ट ने कहा कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने विपरीत धर्म के जोड़े की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि एक याची मुस्लिम तो दूसरा हिंदू है। लड़की ने 29 जून 2020 को हिंदू धर्म स्वीकार किया और एक महीने बाद 31 जुलाई को विवाह कर लिया। कोर्ट ने कहा कि रिकार्ड से स्पष्ट है कि शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन किया गया।