बहराइच

Bahraich Accident: खड़ी डंपर में पीछे से घुसी बाइक युवक की दर्दनाक मौत, हादसे के बाद चालक वाहन लेकर हुआ फरार

Bahraich Accident: बहराइच जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। ढाबे के पास खड़ी डंपर से बाइक सवार पीछे से जाकर घुस गया। लोगों का कहना है कि कोहरा होने के कारण बाइक चालक डंपर को नहीं देख सका। दुर्घटना के तत्काल बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
2 min read
• •
Dec 08, 2024
Bahraich Accident
मृतक की फाइल फोटो

Bahraich Accident: बहराइच जिले के जरवल रोड गोंडा बहराइच हाईवे पर एक ढाबे के पास डंपर खड़ी थी। गोंडा की तरफ से आ रहा बाइक सवार देर रात पीछे से जाकर घुस गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को एंबुलेंस की सहायता से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बहराइच मेडिकल कॉलेज के लिए डॉक्टर ने रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।

Bahraich Accident: बहराइच जिले के जरवल रोड थाना के गांव बरुहा के रहने वाले मोहित उर्फ दीपक 30 वर्ष पुत्र रामनरेश वर्मा किसी काम से कर्नलगंज गए थे। शनिवार की देर रात वह अपने घर वापस लौट रहे थे। जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक ढाबे के निकट खड़ी डंपर में कोहरा होने के कारण उनकी बाइक डंपर में पीछे से जाकर घुस गई। डंपर में बाइक भिड़ने की तेज आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़कर मौके पर पहुंच गए। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर हालत काफी नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

प्रभारी निरीक्षक बोले- तहरीर मिलने पर होगी आगे की कार्रवाई

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक थाना जरवल रोड ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Updated on:
08 Dec 2024 03:42 pm
Published on:
08 Dec 2024 03:42 pm
Also Read
View All