Bahraich Accident: ड्यूटी पर जा रहे आरपीएफ जवान वीरेंद्र कुमार सिंह की बहराइच में सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। परिवार में खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
Bahraich Accident: बहराइच में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में आरपीएफ के जवान की मौत हो गई। ड्यूटी के लिए घर से निकले जवान की बाइक को तेज रफ्तार निजी बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।
Bahraich Accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार सुबह एक सड़क हादसे में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के एक जवान की जान चली गई। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपनी ड्यूटी के लिए निकल रहे थे। तभी रास्ते में तेज रफ्तार बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट बाईपास के पास हुआ। फखरपुर थाना क्षेत्र के दौहरा गांव के रहने वाले वीरेंद्र कुमार सिंह (55) आरपीएफ में तैनात थे। रविवार सुबह वह अपने घर से बाइक से जिला मुख्यालय की ओर ड्यूटी पर जा रहे थे।
जब वह झिंगहा घाट बाईपास के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वीरेंद्र कुमार सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए। और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जवान को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली। घर में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। बताया गया कि वीरेंद्र कुमार सिंह इन दिनों देहात कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती नगर मोहल्ले में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।
मामले में एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बस और उसके चालक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है।