बहराइच

बहराइच नाव दुर्घटना लेटेस्ट अपडेट: इन आठ लोगों की तलाश अभी भी जारी, लापता में 5 बच्चे शामिल

Bahraich boat accident latest update बहराइच के कौड़ियाला नदी में 22 लोगों से भरी नाव पलट गई। 13 लोग बाहर निकल आए। लेकिन नौ लोग डूब गए। जिनमें पांच बच्चे शामिल है। रात भर सर्च अभियान चलाया गया। अभी भी इन आठ लोगों की तलाश जारी है।
2 min read
Oct 30, 2025
घटना की जानकारी देते एसपी (फोटो सोर्स- 'X' Bahraich वीडियो ग्रैब)
फोटो सोर्स- 'X' वीडियो ग्रैब Bahraich

Bahraich boat accident latest update बहराइच के कौड़ियाला नदी में 22 लोगों से भरी नाव पलट गई। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य चलाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लिया तो प्रशासन भी एक्टिव हो गया। नाव पलटने के बाद 13 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। जबकि एक महिला का शव बरामद किया गया है। अभी आठ लोग लापता है। जिसमें नाविक सहित पांच मासूम बच्चे शामिल है। जिलाधिकारी ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें तलाश कर रही हैं। एसएसबी के जवान भी मौके पर मौजूद है। घटना सुजौली थाना क्षेत्र के भरथापुर गांव के पास की है।

बाजार से वापस लौट रहे थे घर

उत्तर प्रदेश के बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट घाट में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। जब बाजार से खरीदारी करके वापस लौट रहे 22 लोगों से भरी नाव पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। 13 नाव सवार तैरकर अपनी जान बचाई। जबकि 9 लोग डूब गए। जिनमें बच्चों की संख्या अधिक है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को लगाया गया। एसएसबी के जवानों को भी घटनास्थल पर भेजा गया।

गायब होने वालों के नाम

कतर्नियाघाट के ट्रांस गेरुआ जंगल के भरथापुर गांव के पास हुई घटना में अभी आठ लोग लापता है। जिसमें 38 वर्षीय नाविक मिहीलाल यादव भी शामिल है। 50 वर्षीय शिवनंदन मौर्य और 28 वर्षीय सुमन की भी तलाश की जा रही है। इसके अतिरिक्त 5 वर्षीय सोनी, 9 वर्षीय शिवम और मृतका के दो पोत्र भी लापता है। इसके अतिरिक्त पंचम की 5 वर्षीय पुत्री की भी तलाश की जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम लोगों की तलाश कर रही है।

क्या कहते हैं जिलाधिकारी?

जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि नाव में कुल 22 लोग मौजूद थे। जिसमें 13 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए हैं। वहीं, एक महिला का शव भी बरामद हुआ है। अभी आठ लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

नदी में तेज बहाव के कारण परेशानी

नदी में तेज बहाव के कारण राहत और बचाव कार्य चलाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि चौधरी चरण सिंह घाघरा बैराज का गेट खुला हुआ था। जिसके कारण नदी में तेज बहाव था। लेकिन अब गेट बंद किया जा रहा है। ‌तेज बहाव के कारण राहत और बचाव कार्य चलाने में काफी परेशानी हो रही थी। पूरी रात सर्च ऑपरेशन चलाया गया। ‌

Updated on:
30 Oct 2025 07:29 am
Published on:
30 Oct 2025 07:29 am