25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dudhwa Tourist Train: अब वीकेंड पर एसी चेयर कार से करें दुधवा की सैर, 270 रुपये में जंगल सफारी जैसा सफर

Dudhwa Tourist Train: दुधवा नेशनल पार्क घूमने वालों के लिए खुशखबरी। पूर्वोत्तर रेलवे ने मैलानी-बिछिया रूट पर वीकेंड स्पेशल एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार सेवा शुरू की है। सिर्फ 270 रुपये में पर्यटक दुधवा के जंगलों और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। ट्रेन शनिवार और रविवार को संचालित होगी।
2 min read
Google source verification
ट्रेन की फोटो सोर्स रेल विभाग

ट्रेन की फोटो सोर्स रेल विभाग

Dudhwa Tourist Train: दुधवा नेशनल पार्क और तराई क्षेत्र की प्राकृतिक खूबसूरती देखने के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने सप्ताहांत पर मैलानी-बिछिया के बीच एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन शुरू किया है। शनिवार और रविवार को चलने वाली यह विशेष ट्रेन यात्रियों को आरामदायक सफर के साथ दुधवा क्षेत्र के जंगल, वन्यजीव और प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने का मौका देगी।

दुधवा नेशनल पार्क और आसपास के तराई क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने वाले पर्यटकों के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक विशेष पहल की है। लखनऊ मंडल की ओर से मैलानी-बिछिया-मैलानी रेलखंड पर एमजी टूरिस्ट एसी चेयर कार का संचालन किया जा रहा है। यह विशेष ट्रेन सप्ताह में दो दिन, शनिवार और रविवार को चलेगी। जिससे वीकेंड पर घूमने की योजना बनाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 52260 शनिवार और रविवार को सुबह 6:05 बजे मैलानी जंक्शन से रवाना होगी। यह ट्रेन भीराखेरी, पलिया कलां, दुधवा, बेलरायां, तिकुनिया, खैरतिया बांध रोड (हाल्ट) और मंझरा पुरब स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 10:30 बजे बिछिया पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 52259 बिछिया स्टेशन से सुबह 11:45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन उन्हीं प्रमुख स्टेशनों पर ठहरते हुए शाम 4:10 बजे मैलानी जंक्शन पहुंचेगी। इस समय-सारिणी से पर्यटक एक ही दिन में यात्रा का आनंद लेकर वापस लौट सकेंगे।

60 सीटों का ऐसी कोच

रेलवे ने इस ट्रेन में 60 सीटों की क्षमता वाला एक आधुनिक एसी चेयर कार कोच लगाया है। मैलानी से बिछिया और वापसी का किराया 270 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्री अपनी टिकट रेलवे के पीआरएस काउंटर या आईआरसीटीसी के माध्यम से पहले से बुक कर सकते हैं।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस विशेष टूरिस्ट ट्रेन का उद्देश्य दुधवा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना और यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक तथा यादगार यात्रा उपलब्ध कराना है।

जल्द सीट बुक कराए

सफर के दौरान पर्यटक दुधवा के घने जंगल, हरियाली और प्राकृतिक वातावरण का आनंद उठा सकेंगे। यह सेवा खासतौर पर प्रकृति प्रेमियों, फोटोग्राफी के शौकीनों और परिवार के साथ वीकेंड ट्रिप की योजना बनाने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकती है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी सीट आरक्षित कर इस विशेष पर्यटन सेवा का लाभ उठाएं।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग