15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहराइच में सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा; बस और ट्रैक्टर की टक्कर में चालक की मौत, 11 घायल

Road Accident: गोंडा-बहराइच हाईवे पर चिलवरिया के पास भीषण सड़क हादसा। सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से वाराणसी कैंट डिपो की रोडवेज बस टकराई। हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत और 11 यात्री घायल।
2 min read
Google source verification
Road accident

Road accident (Demo pic)

Bahraich bus accident: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में रविवार को सुबह-सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। गोंडा से बहराइच जा रही उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की एक बस की टक्कर सीमेंट से लदी ट्रैक्टर से हो गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार कम से कम 11 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी अपनी टीमों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।

कौन थे मृतक और घायल

मृतक ट्रैक्टर चालक की पहचान 48 वर्षीय हरिओम सिंह के रूप में हुई है, जो गढ़वा नौतला के रहने वाले थे। हादसे में घायल होने वाले यात्रियों में बस सवार सुमित केसरवानी (23) निवासी वाराणसी कैंट, रेयांश (2) निवासी कोतवाली देहात, बहराइच, जावेद (35) निवासी नूरुद्दीन चक, दरगाह शरीफ, बहराइच, नीरज बाजपेई (35) निवासी धनावा, खैरीघाट बहराइच, रुकैया (17) निवासी नूरुद्दीन चक, दरगाह शरीफ, सुरजन (33) निवासी दरगाह शरीफ, सूरज (35) निवासी रुपईडीहा, ओम वर्मा (6) निवासी रुपईडीहा, तथा आरुषि (3) निवासी नूरुद्दीन चक घायल हो गए। इनके अलावा पार्वती (70) एवं उनके पति शिव प्रसाद (75) निवासी संजय नगर, थाना छावनी, कानपुर भी जख्मी हुए हैं। आरुषि, जावेद की पुत्री है, जबकि ओम वर्मा, सूरज का पुत्र है। 

प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही देहात कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में शामिल रुकैया की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज हेतु लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

जिलाधिकारी और एसपी ने अस्पताल जाकर लिया जायजा

हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव अपनी टीमों के साथ मौके के साथ-साथ अस्पताल भी पहुंचे। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और अस्पताल प्रशासन को घायलों के समुचित और बेहतर इलाज के सख्त निर्देश दिए।

फिलहाल, पुलिस हादसे के सही कारणों की जांच में जुटी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और सड़क पर अचानक सामने आए ट्रैक्टर के कारण यह टक्कर हुई बताई जा रही है, हालांकि प्रशासन की ओर से विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार है। घायलों की हालत को देखते हुए स्थानीय प्रशासन लगातार निगरानी बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अन्य घायलों को भी बड़े अस्पतालों में रेफर किया जा सकता है।