
अयोध्या पहुंचे बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स फेसबुक अकाउंट
Ram Mandir Donation Theft Controversy: अयोध्या पहुंचे पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राम मंदिर चढ़ावा विवाद और एसआईटी जांच को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने का इंतजार किया जाना चाहिए। लेकिन अगर किसी को बचाने की कोशिश हुई तो वह फिर खुलकर बोलेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका राम मंदिर जाने का कोई इरादा नहीं है। हनुमानगढ़ी में हनुमान जी के दर्शन कर ही लौट जाएंगे। साथ ही उन्होंने अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था और बैरियर लगाने पर भी सवाल उठाए।
अयोध्या पहुंचे पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर राम मंदिर चढ़ावा विवाद और अयोध्या की व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी। वह अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त प्रवक्ता संजय दास को बधाई देने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर प्रतिक्रिया दी।
बृजभूषण सिंह ने कहा कि अयोध्या का लगभग हर व्यक्ति जानता है कि गलती किसकी है। उन्होंने कहा कि उनका अयोध्या से पुराना जुड़ाव रहा है। यहां के लोगों से उन्हें विशेष लगाव है। इसलिए वह इस मामले को गंभीरता से देख रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज केवल 45 दिन तक उपलब्ध होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब इस पर वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो होना था। वह हो चुका है। और इसकी सच्चाई जांच से सामने आएगी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अब उनका राम मंदिर में दर्शन करने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा, "अगर किसी को बचाने की कोशिश हुई तो हम फिर बोलेंगे। राम मंदिर दर्शन का इरादा नहीं है। हनुमान जी से काम चला लेंगे।" उनका यह बयान चर्चा का विषय बन गया।
बृजभूषण सिंह ने अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राम मंदिर की सुरक्षा मजबूत होनी चाहिए। लेकिन सुरक्षा के नाम पर जगह-जगह लगाए गए बैरियर से आम श्रद्धालुओं, खासकर गरीब लोगों को परेशानी हो रही है। उनका कहना था कि मंदिर तक पहुंच आसान होनी चाहिए ताकि हर श्रद्धालु बिना दिक्कत दर्शन कर सके। उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या और आसपास के लोगों की समस्याओं को वह पहले भी उठाते रहे हैं। आगे भी जरूरत पड़ने पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
Updated on:
08 Jul 2026 10:13 am
Published on:
08 Jul 2026 10:08 am
बड़ी खबरें
View Allअयोध्या
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
