25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 बजे आया अमिताभ बच्चन का कॉल, अगले दिन खाते में पहुंचे ₹15 करोड़; अयोध्या डील का खुलासा

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन अयोध्या में ज़मीन खरीदने वाले पहले सेलिब्रिटी माने जाते हैं। द हाउस ऑफ़ अभिनंदन लोढ़ा के संस्थापक अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें खुद फोन कर अयोध्या में 15,000 वर्ग फुट ज़मीन खरीदने की इच्छा जताई थी। कीमत करीब 15 करोड़ रुपये तय हुई और अगले ही दिन उन्होंने पूरी रकम ट्रांसफर कर दी। 
2 min read
Google source verification
अमिताभ बच्चन ने दिखाया Iran का दुर्लभ Vishnu मंदिर, VIDEO शेयर करते ही आई चर्चा में

अमिताभ बच्चन(फोटो सोर्स: IMDb)

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ज़मीन खरीदने वाले पहले सेलिब्रिटी माने जाते हैं। उन्होंने जनवरी 2024 में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले 'द सरयू' प्रोजेक्ट में 10,000 वर्ग फुट का अपना पहला प्लॉट खरीदा था। अमिताभ बच्चन के अतिरिक्त रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में जमीन खरीदी है। लेकिन अमिताभ बच्चन अयोध्या के रामनगरी में लगातार अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का विस्तार कर रहे हैं। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक कार्यक्रम में द हाउस ऑफ़ अभिनंदन लोढ़ा के संस्थापक और CMD अभिनंदन लोढ़ा ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में ज़मीन खरीदने के लिए उन्हें खुद फोन किया था।

3 बजे आया बिग बी का कॉल

अभिनंदन लोढ़ा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में वह ऑस्ट्रेलिया में थे और सो रहे थे। तभी सुबह करीब 3 बजे उनके फोन पर कुछ मिस्ड कॉल आए। इसके बाद उन्हें एक मैसेज मिला, जिसमें लिखा था, "मैं अमिताभ बच्चन बोल रहा हूँ। जब आपको सुविधा हो, तब मुझे कॉल बैक करें।"

लोढ़ा ने कहा, "मैसेज देखकर मैं हैरान रह गया और तुरंत उन्हें कॉल बैक किया।" बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन ने उनसे कहा, "अभिनंदन जी, मैं यूपी से हूँ और मुझे अयोध्या जी में ज़मीन लेनी है।" इस पर लोढ़ा ने जवाब दिया, "हम आपके लिए यह व्यवस्था कर देंगे।"

लोढ़ा के मुताबिक, जब कीमत तय करने की बात आई तो उन्होंने कहा, "मैं आपसे कीमत के बारे में कैसे बात कर सकता हूँ?" इस पर अमिताभ बच्चन ने बताया कि वह 15,000 वर्ग फुट ज़मीन खरीदना चाहते हैं। लोढ़ा ने अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई। उन्होंने दावा किया कि इसके अगले ही दिन अमिताभ बच्चन ने 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। बता दें कि अमिताभ बच्चन का पैतृक संबंध उत्तर प्रदेश से है और उनका गृह नगर प्रयागराज है।

रामनगरी में करोड़ों का निवेश कर रहे सितारे

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में अपने रियल एस्टेट पोर्टफोलियो का लगातार विस्तार किया है। 'द सरयू' प्रोजेक्ट में पहली खरीदारी के बाद उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट के नाम पर 54,454 वर्ग फुट का एक बड़ा प्लॉट खरीदा, जो राम मंदिर से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके बाद मार्च 2026 में उन्होंने तिहुरा माझा क्षेत्र में 2.67 एकड़ ज़मीन की करीब 35 करोड़ रुपये की डील भी फाइनल की।

अमिताभ बच्चन के अलावा अभिनेता रणबीर कपूर ने भी अयोध्या में निवेश किया है। उन्होंने द हाउस ऑफ़ अभिनंदन लोढ़ा (HoABL) के प्रीमियम रियल एस्टेट प्रोजेक्ट 'द सरयू' में 2,134 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा है। इस सौदे की कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई थी।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग