बहराइच

Bahraich: वजन घटाने का झांसा देकर शुरू हुआ खेल, 5.20 लाख गंवाने के बाद भी 10 लाख की मांग; घर पहुंची पुलिस तो खुला राज

Bahraich Crime News: बहराइच में वजन कम करने के नाम पर महिला की आपत्तिजनक फोटो लेकर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोपी ने फोटो वायरल करने और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर 5.20 लाख रुपये वसूले। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी, मोबाइल, बाइक, AC और LED TV बरामद किया है।
2 min read
Sep 18, 2026
Gonda News
पकड़ा गया आरोपी जानकारी देते एसपी फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

Bahraich News:बहराइच में वजन कम करने के बहाने महिला की आपत्तिजनक फोटो हासिल कर ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि फोटो वायरल करने और महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने उससे 5 लाख 20 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद 10 लाख रुपये और मांगे जा रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 1 लाख रुपये और दो मोबाइल मिले। घर से भी नकदी व सामान बरामद हुआ।

बहराइच जिले में महिला को वजन कम करने का झांसा देकर आपत्तिजनक फोटो हासिल करने और ब्लैकमेलिंग के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि फोटो वायरल करने तथा महिला के बेटे को जान से मारने की धमकी देकर उससे 5 लाख 20 हजार रुपये वसूले गए। आरोपी महिला से 10 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, मोबाइल फोन और वसूली की रकम से खरीदा गया सामान बरामद किया है।

पत्नी की फोटो लेकर शुरू की ब्लैकमेलिंग

मामला कोतवाली नगर क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को पीड़ित पति ने थाने में तहरीर दी। इसमें फत्तेपुरा, डालमियां धर्मशाला के पास रहने वाले हिमांशु तायल उर्फ शमी पुत्र सुभाष तायल पर आरोप लगाया गया। तहरीर के मुताबिक, आरोपी ने महिला का वजन कम करने की बात कहकर उसकी आपत्तिजनक फोटो प्राप्त कीं। इसके बाद फोटो वायरल करने और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी धमकी के जरिए महिला से कुल 5 लाख 20 हजार रुपये वसूले गए। आरोपी की ओर से 10 लाख रुपये और मांगे जा रहे थे।

दो पुलिस टीमों का किया गया गठन

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव ने आरोपी की गिरफ्तारी और वसूली गई धनराशि की बरामदगी के निर्देश दिए। इसके लिए थाना स्तर पर दो पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने आरोपी की तलाश शुरू की। 17 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन, बहराइच के पास से हिमांशु तायल को गिरफ्तार कर लिया गया।

मोबाइल में मिलीं आपत्तिजनक फोटो

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के समय आरोपी के कब्जे से 1 लाख रुपये नकद और दो मोबाइल फोन बरामद हुए। जांच में मोबाइल फोन में महिला की आपत्तिजनक फोटो भी मिलीं। पुलिस ने आरोपी से महिला से वसूली गई शेष धनराशि के संबंध में पूछताछ की। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर उसके घर से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

नकदी के साथ बाइक, एसी और टीवी बरामद

पुलिस ने बताया कि आरोपी द्वारा वसूली गई धनराशि से खरीदी गई एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल, एक डैकिन एसी और एक सैमसंग एलईडी टीवी भी बरामद किया गया। सामान के बिल भी पुलिस को मिले हैं। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Updated on:
18 Sept 2026 08:54 pm
Published on:
18 Sept 2026 08:45 pm