बहराइच

शादीशुदा प्रेमी से निकाह की जिद! बहराइच में नाबालिग चढ़ी मोबाइल टॉवर पर, 4 घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर ऐसी बनी बात

Bahraich Love Affair Case: बहराइच में शादीशुदा प्रेमी से निकाह की जिद पर एक नाबालिग लड़की मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। करीब चार घंटे तक चले हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने समझाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मामला प्रेम प्रसंग, परिवार के विरोध और सामाजिक तनाव से जुड़ा बताया जा रहा है।

2 min read
May 20, 2026
नाबालिग लड़की को टावर से नीचे उतरने की अपील करते पुलिसकर्मी सोर्स वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक नाबालिग लड़की शादीशुदा प्रेमी से निकाह कराने की मांग को लेकर गांव के मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। सुबह-सुबह टॉवर पर लड़की को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब चार घंटे तक समझती रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा। मामला प्रेम प्रसंग और परिवार के विरोध से जुड़ा बताया जा रहा है।

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार सुबह एक नाबालिग लड़की के कदम से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि लड़की गांव में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। नीचे उतरने से इनकार कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तुरंत डायल-112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। लड़की को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए गए। पुलिसकर्मी लगातार माइक के जरिए उसे समझाते रहे। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ी रही।

ये भी पढ़ें

सास के अंतिम संस्कार में आए दामाद को सरयू नदी में नहाते समय खींच ले गया मगरमच्छ, नहीं लगा कोई सुराग

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद नाबालिग लड़की को टावर से नीचे उतारा

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग गांव के ही एक युवक से प्रेम करती है। युवक दूसरी बिरादरी का होने के साथ पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है। उसके बच्चे भी हैं। परिवार इसी रिश्ते का विरोध कर रहा था। जबकि लड़की उसी युवक से निकाह करने की जिद कर रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने खुद मोर्चा संभाला। उन्होंने लड़की को भरोसा दिलाया कि उसकी बात सुनी जाएगी। किसी तरह का गलत व्यवहार नहीं होगा। पुलिस और ग्रामीण करीब चार घंटे तक लगातार उसे समझाते रहे। काफी मशक्कत के बाद लड़की नीचे उतरने के लिए राजी हो गई।

लड़की को परिवार के किया गया सुपुर्द

इसके बाद पुलिस ने सावधानी के साथ उसे सुरक्षित नीचे उतारा और थाने ले गई। वहां परिजनों को बुलाकर पूछताछ की गई। समझाने-बुझाने के बाद लड़की को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद गांव में पूरे दिन इस हाईवोल्टेज ड्रामे की चर्चा होती रही। लोगों की भीड़ लंबे समय तक मौके पर जुटी रही। हर कोई टॉवर पर चढ़ी लड़की को देखने में लगा रहा।

Published on:
20 May 2026 06:32 pm
Also Read
View All