बहराइच

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में दो करोड़ की लागत से बढ़ेगी ये सुविधा, एमबीबीएस छात्रों को शोध करना होगा आसान

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को शोध करने के लिए विशेष व्यवस्था होने जा रही है। इस पर करीब 2 करोड रुपए का खर्च आएगा। इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Nov 2024, 9:12 AM IST
Bahraich News
बहराइच मेडिकल कॉलेज

Bahraich News: बहराइच मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों को शोध करने के लिए जल्द ही मेडिकल कॉलेज में अत्यधिक सुविधाओं से लैस मॉर्च्युरी बनाई जाएगी। इसके निर्माण में करीब 2 करोड रुपये की लागत आएगी। जमीन चिन्हित होने के बाद शासन ने कार्यदाई संस्था नामित कर दी है।

Bahraich News: बहराइच जिले के स्वशासी मेडिकल कॉलेज एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय की मॉर्च्युरी अभी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (नेशनल मेडिकल कमिशन) के मानकों के आधार पर नहीं है। जिससे एमबीबीएस छात्रों को शव परीक्षण के दौरान बेहतर जानकारी नहीं मिल पाती है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग को नए सिरे से प्रस्ताव भेजा था। इस पर शासन ने दो करोड़ की लागत से दो मंजिला मॉर्च्युरी के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। मेडिकल कॉलेज परिसर में इसका निर्माण हो जाने से एमबीबीएस छात्रों को शोध करने में सहूलियत मिलेगी।

शव रखने से लेकर परिजनों के ठहरने तक व्यवस्था होगी

बहराइच मेडिकल कॉलेज में नवीनतम तकनीक से लैस मॉर्च्युरी का निर्माण होने जा रहा है। इसमें आठ डेड बॉडी रखने की व्यवस्था होगी। प्रतीक्षालय और व्याख्यान कक्ष भी बनाया जाएगा। शवों को लेकर आने वाले परिजनों को इधर-उधर रात बिताना पड़ता है। लेकिन दो मंजिला मॉर्च्युरी बनने के बाद शव रखने से लेकर परिजनों के रात में ठहरने की भी व्यवस्था रहेगी।

प्राचार्य बोले-नई मॉर्च्युरी में सभी व्यवस्थाएं रहेंगी

बहराइच मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य संजय खत्री ने मीडिया को दी गई जानकारी में कहां कि दो करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला मॉर्च्युरी बनाई जाएगी। शासन ने कार्यदाई संस्था नामित कर दिया है। नई मॉर्च्युरी में सभी व्यवस्थाएं मौजूद रहेंगी।

Updated on:
17 Nov 2024, 9:12 AM IST
Published on:
Also Read
View All