23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bahraich News: मां- बाप के सामने मासूम बेटे को दबोच कर भागा तेंदुआ, दिखाया साहस तो पीछे हटा इलाज के दौरान हुई मौत

Bahraich News: बहराइच जिले के कतनिर्याघाट वन रेंज में भेड़िया के बाद अब फिर तेंदुए का आतंक शुरू हो गया है। मां-बाप के सामने कलेजे के टुकड़े को दबोच कर तेंदुआ भागा। लगातार पीछा करने पर खेत के उस पार नहर की पटरी पर छोड़ दिया। घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 16 Nov 2024, 7:45 PM IST

Bahraich News

घटना के बाद रोते परिजन

Bahraich News: बहराइच जिले के कतनिर्याघाट वन रेंज में मां- बाप के साथ गन्ने के खेत में 5 वर्ष का मासूम अभिनंदन भी गया था। खेत में परिवार के लोग काम कर रहे थे। मासूम वहीं पर खेल रहा था। अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। मां बाप और परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाए तब तक वह मासूम को दबोच कर भागा। सभी ने पीछा किया तो वह गाने के खेत को पार कर नहर की पटरी पर मासूम को छोड़कर भाग गया। घायल मासूम को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Bahraich News: बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन रेंज के गांव सीतारामपुरवा के रहने वाले संदीप शुक्रवार की सुबह परिवार के साथ गन्ना काटने के लिए खेत गए थे। उनके साथ उनका पांच वर्षीय बेटा अभिनंदन भी गया था। संदीप परिवार के साथ गन्ना काट रहे थे। वहीं अभिनंदन खेल रहा था। इस दौरान खेत से निकले तेंदुए ने अभिनंदन पर हमला कर दिया। उसे दबोच कर खेत में भाग गया। बालक की चीख सुन परिजन हांका लगाते हुए तेंदुए के पीछे भागे।

पीछा करता देख तेंदुआ अभिनंदन को छोड़ कर भाग गया। गंभीर रूप से घायल बालक को पीएचसी पर भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें:Gonda News: मटर के इस प्रजाति की खेती कर हो रहे मालामाल, एक एकड़ में 20 हजार की लागत 90 दिन में मिलेंगे 2.5 लाख

क्षेत्राधिकारी बोले- टीम के साथ जांच पड़ताल कर पीड़ित परिवार को दी गई आर्थिक सहायता

क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट आशीष गौड़ ने बताया कि टीम के साथ मौके पर जाकर जांच पड़ताल की है। पीड़ित परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई है। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने पिंजरा लगवाने की मांग की है। एसडीएम संजय कुमार ने भी मौका मुआयना कर परिजनों से जानकारी ली। हर संभव मदद का वादा किया।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग