बहराइच

फोन कर घर से बुलाया… फिर लाठी-डंडों से घेरकर हमला, 21 साल के युवक की पीट-पीटकर मार डाला

बहराइच जिले में एक युवक को फोन करके बुलाया। वह घर से निकाल कर मिलने के लिए जैसे ही पहुंचा पहले से तैयार हमलावरों ने लाठी डंडे से पीट कर उसकी हत्या कर दी। जिंदा होने की आस में परिजन उसे अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

2 min read
Mar 06, 2026
घटना की जांच करती पुलिस फोटो से जनरेट AI

बहराइच जिले के रानीपुर क्षेत्र में 21 साल के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसे फोन कर बहाने से घर से बुलाया गया और रास्ते में घेरकर हमला कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक को फोन करके घर से बाहर बुलाया गया। रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार रानीपुर क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के रहने वाले लल्लू का 21 वर्षीय बेटा राजू टेंट हाउस पर मजदूरी करता था। गुरुवार की शाम उसके मोबाइल पर एक युवक का फोन आया। जिसने जरूरी काम का हवाला देकर उसे मिलने के लिए बुलाया। फोन आने के बाद राजू पैदल ही घर से निकल गया।

ये भी पढ़ें

शाम ढलते ही होमगार्ड परिवार पर धायं-धायं दो बेटों को लगी गोली, एक की मौत दो घायल

गांव से ढाई किलोमीटर दूर पीट-पीटकर की गई हत्या

परिजनों के मुताबिक गांव से करीब ढाई किलोमीटर दूर निजामपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने राजू को घेर लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। लेकिन तब तक उसकी हालत बेहद नाजुक हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपी पिता पुत्र को पुलिस हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ

युवक की हत्या की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस का कहना है कि मामले में गुड्डू और सहजराम नाम के दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों आपस में पिता-पुत्र बताए जा रहे हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

Updated on:
06 Mar 2026 10:03 am
Published on:
06 Mar 2026 10:00 am
Also Read
View All

अगली खबर