बहराइच

बहराइच में अमेरिकी नागरिक सहित पांच गिरफ्तार, भारतीय सीमा पर पकड़े गए

US citizen arrested in Bahraich: बहराइच पुलिस ने दो घुसपैठिये सहित पांच को गिरफ्तार किया है। जिनमें एक अमेरिकी नागरिक है और दो पंजाब के एक संगठन का सदस्य है।
2 min read
Jul 24, 2026
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Five arrested, including an American citizen: बहराइच पुलिस ने दो घुसपैठियों को भारत में प्रवेश के दौरान गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है जो घुसपैठ करने में मदद कर रहे थे। घुसपैठियों में एक अमेरिका का नागरिक है जबकि दो पंजाब के एक संगठन का सदस्य हैं। जिनके पास से आधार कार्ड भी बरामद किया गया है। इस संबंध में एसपी बहराइच ने बताया कि पकड़े गए दोनों घुसपैठिये पंजाब में वांछित है। जिनके पास भारत में घुसने का कोई वैध दस्तावेज मौजूद नहीं था। सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

चोर रास्ते कर रहे थे भारत में प्रवेश

उत्तर प्रदेश के बहराइच के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस में विक्रमजीत सिंह और मनवीर सिंह को गिरफ्तार किया है जो बिना वैध दस्तावेज के भारत में प्रवेश कर रहे थे। इसके साथ ही तीन अन्य को भी गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए घुसपैठिए और अन्य लोगों में दो पंजाब के एक संगठन का सदस्य है। जिन्होंने 2023 में पंजाब के अजनाला में घटना को अंजाम दिया था। जिनके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया है।

क्या कहते हैं एसपी?

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि घुसपैठ के दौरान विक्रमजीत सिंह और मनवीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है। जो बिना वैध दस्तावेज के भारत में चोर रास्ते से प्रवेश कर रहे थे। जिनके पास बीजा भी नहीं था। मनवीर अमेरिका का नागरिक है। विक्रमजीत सिंह पंजाब के एक संगठन का सदस्य है। जिसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।

2023 में पंजाब के अजनाला में हुई घटना में वांछित

एसपी ने बताया कि विक्रमजीत सिंह 2023 में पंजाब के अजनाला में हुई एक घटना में वांछित था जिसके खिलाफ वारंट भी जारी किया गया है। उसके पास नकली आधार कार्ड की बरामद किया गया है। पिछले दो साल से मुंबई, दिल्ली, राजस्थान और पिछले एक साल से नेपाल के काठमांडू में था।

समझौता के लिए फर्जी आधार कार्ड बनवाया

एसपी ने बताया कि पुराने मामले को लेकर समझौता करना चाहता था। इसके लिए उसने एक फर्जी आधार कार्ड बनवाया है। घुसपैठ में सहयोग करने वाले जोधा सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। जोधा सिंह भी पंजाब के एक संगठन का सदस्य है। जोधा सिंह ने ही पूरा नेटवर्क बनाया था। पंजाब पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है।

Updated on:
24 Jul 2026 10:04 am
Published on:
24 Jul 2026 10:03 am