बहराइच

3 महिलाओं समेत 4 की हत्या, बेटे ने मां-बाप को कुल्हाड़ी से काटा, बहन-दादी को भी मार डाला

आधी रात को जब पूरा गांव गहरी नींद में सो रहा था। तभी अचानक एक घर में चीख पुकार मच गई। पारिवारिक विवाद में कुल्हाड़ी से कटकर तीन महिलाओं समेत चार लोगों की हत्या कर दी गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। यह हत्या किसी और ने नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद में बेटे ने की है।

2 min read
Mar 02, 2026
सांकेतिक तस्वीर फोटो जेनरेट AI

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में आधी रात एक ही परिवार पर टूटा कहर पूरे इलाके को दहला गया। मामूली कहासुनी ने ऐसा खूनी रूप ले लिया कि चार लोगों की जान चली गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में मातम पसरा है। भारी पुलिस बल तैनात कर हालात काबू में रखने की कोशिश की जा रही है। बताया जाता है कि पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

यह दिल दहला देने वाली वारदात बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र के बसंतपुर उदल (मजरा रामनगर) गांव की है। रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब साढ़े बारह बजे अचानक एक घर से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। जब तक आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ पाते। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि भाइयों के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक हिंसा में बदल गया।

ये भी पढ़ें

ऑफिस में घुसकर गला रेतने की कोशिश, पुलिस ने एनकाउंटर में आरोपी ढेर

परिवार में सिर्फ एक मासूम बच्चा सुरक्षित

हमलावर ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। घर के भीतर जो दृश्य था। उसने पुलिस तक को हिला दिया। आंगन और कमरों में खून फैला था। परिवार के चार सदस्य शिताला (82), संजू देवी (60), पार्वती (20) और बडलूराम (62) की मौके पर ही मौत हो गई। तीन महिलाएं इस घटना की शिकार बनीं। इस खौफनाक मंजर के बीच घर में एक छोटा बच्चा सुरक्षित मिला। जिसे तुरंत पुलिस ने अपनी निगरानी में ले लिया।

एक लखनऊ रेफर मामूली विवाद में उजड़ गया परिवार

घटना के दौरान गुरुदेव (40) और निरंकार (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल भिजवाया। हालत नाजुक होने पर निरंकार को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। जिले के पुलिस अधीक्षक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी रात में ही गांव पहुंच गए। गांव में किसी तरह का तनाव न फैले, इसके लिए भारी पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा है। हर चेहरे पर डर और दुख साफ दिखाई दे रहा है। लोग यही कह रहे हैं कि एक छोटे से विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Updated on:
02 Mar 2026 02:25 pm
Published on:
02 Mar 2026 08:43 am
Also Read
View All