याशमीन नाम की विवाहिता के साथ उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न करने के लिये अपनी पत्नी के साथ अत्याचार की इंतहा पार कर डाली।
बहराइच. जिले के थाना नवाबगंज इलाके में ब्याही एक याशमीन नाम की विवाहिता के साथ उसके पति ने दहेज की मांग पूरी न करने के लिये अपनी पत्नी के साथ अत्याचार की इंतहा पार कर डाली। वो बेहोशी की अवस्था में कोमा में जा चुकी है। यही नहीं पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि जब वो थाना नवाबगंज पर इंसाफ की दरकार लेकर गए तो उन्हें वहां से भी खाली हाथ लौटना पड़ा। फिर क्या था पीड़िता के परिवारीजन बेटी के साथ हुए जुल्म और अत्याचार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ ही बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर किसी तरह बेहोशी की हालत में अपनी बेटी याशमीन को लादभार कर पुलिस कार्यालय में पहुंचे। जिसकी जानकारी होते ही SP ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से पीड़ित परिजनों की तहरीर पर आरोपी पति दिलदार खान सहित 4 आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में FIR दर्ज करने के आदेश दिये। साथ ही भरोसा जताया है कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर थाने पर पीड़ितों की सुनवाई में लापरवाही का मामला प्रकाश में आया तो दोषियों के खिलाफ शख्त से शख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना का वृतांत कुछ इस तरह है। बहराइच जिले के काजीपुरा इलाके के रहने वाले आफताब खां ने करीब 4 साल पहले अपनी बेटी याशमीन का विवाह नवाबगंज इलाके के रहने वाले दिलदार खां के साथ बड़े धूम धाम के साथ किया था।विवाह के दौरान याशमीन के पिता आफताब खां ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज देकर अपनी बेटी को उसकी ससुराल बिदा किया था।लेकिन कुछ दिनों बाद दिलदार दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर अपनी पत्नी पर अत्याचार करने लगा। याशमीन के साथ हो रहे की जानकारी जब उसके घर वालों को हुई तो उसकी बहनों ने किसी तरह 30 हजार रुपये इकठ्ठा करके उसके पति तक पहुंचाए। उसके बावजूद दहेज लोभी पति का लालच शांत नहीं हुआ और फिर रुपयों की मांग को लेकर याशमीन के साथ अमानवीय व्यवहार करता रहा। पीड़ित परिजनों ने गवाही देते हुए बताया कि आरोपी (पति) दिलदार खां ने याशमीन की पिटाई करते समय उसको करंट लगा लगाकर अक्सर यातनाएं दे रहा था। जिसका नतीजा ये है कि आज उसकी बेटी कोमा में है। कोमा में पहुंच चुकी पीड़िता याशमीन की मासूम बेटी उसके पास बिलख बिलख कर रोती नजर आ रही है।