2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों ने कर डाली विवाहिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

जिले के थाना रिसिया इलाके में एक शाकिरा नाम की महिला की दहेज की वजह से मौत है गई।

2 min read
Google source verification
bahraich

दहेज की मांग न पूरी होने पर ससुराल वालों ने कर डाली विवाहिता की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बहराइच. जिले के थाना रिसिया इलाके में एक शाकिरा नाम की महिला की दहेज की वजह से मौत है गई। मृतक महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप उसके ससुरालीजनों पर लगाया है। शाकिरा बानो नाम की महिला का शव उसकी ससुराल में फंदे से लटकता पाया गया था। सबसे बड़ी बात ये देखने को मिली कि महिला को फन्दे से लटकाकर ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद से ये शक और गहरा गया है। घटना की भनक लगते ही इलाके की पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं मृतका के परिजनों की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

डिहवा गांव निवासी नादिर खान अपनी बेटी शाकिरा बानो का निकाह बीते 1 साल पूर्व रिसिया इलाके के पूरेलस्त गांव निवासी भोंदू के साथ बड़े ही धूम धाम से सभी रश्मोरिवाज के साथ किया था निकाह के दौरान लड़के वालों ने जो दहेज मांगा उसे भी नादिर ने देने से इनकार नही किया ताकि उनकी बेटी शानो शौकत के साथ अपने शौहर के घर रह सके, लेकिन नादिर को सायद ये नही पता था कि निकाह के एक साल के बाद ही उसकी लाडली बेटी की अर्थी उठ जाएगी और वो भी दहेज के लिए।


शाकिरा की मौत की खबर सुनकर उसके मायके वाले हतप्रभ रह गए और जब ससुराल में अपनी बेटी के शव को देखा तो मानो पहाड़ टूट पड़ा। पूरा परिवार पछाड़ खा खा कर रोने लगा। ग्रामीणों की मदद से रिसिया पुलिस को मामले की सूचना दी गयी जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चूंकि शाकिरा की मौत के बाद ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं इस लिए इसे दहेज हत्या ही माना जा रहा है मृतका के चाचा का कहना है कि निकाह के बाद से ही दहेज को लेकर आये दिन लड़की के साथ मारपीट की घटनाएं हो रही थी लेकिन मायके वाले ये सोचकर चुप रह जाते थे कि लड़की को उसी घर में गुजर बसर करना है लेकिन अब उन्हें ये सोचकर पछतावा हो रहा है कि पहले ही कार्रवाई करवा देते तो आज उनकी लाडली बेटी उनके बीच होती। मामले में एसपी सिटी ने बताया कि दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है ससुराल पक्ष के लोगों की तलाश की जा रही है।