28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगीराज में भी भूमाफिया बेखौफ, बढ़ गई हैं शिकायतें

योगीराज में भी भूमाफिया बेखौफ, बढ़ गई हैं शिकायतें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 20 May 2018, 6:20 PM IST

dm jhansi ordered to police in samadhan divas against bhumafia

योगीराज में भी भूमाफिया बेखौफ, बढ़ गई हैं शिकायतें

झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में तमाम कोशिशों के बावजूद भूमाफिया बेखौफ होकर अपनी गतिविधियों को अंजाम देने में जुटे हैं। इससे परेशान फरियादियों की संख्या अफसरों के दरबार में बढ़ रही है। इसी तरह की स्थितियों पर प्रभारी जिलाधिकारी निखिल फुंडे ने पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि भूमाफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। एंटी भूमाफिया पोर्टल पर भी शिकायतों को अपलोड किया जाए। शिकायतकर्ता को इसके निस्तारण की जानकारी देने के लिए उसका मोबाइल नंबर अवश्य रजिस्टर में लिखा जाए। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि गलत रिपोर्ट लगाकर शिकायतों का निस्तारण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिकायतों का निस्तारण मौके पर टीम जाकर करे, ताकि गुणवत्ता और पारदर्शिता बनी रहे।

शिकायत नंबर-1

कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में विनोद कुशवाहा की पत्नी मालती कुशवाहा, रवि की पत्नी श्रीमती क्रांति कुशवाहा और श्रीमती राधा कुशवाहा आदि ने बताया कि भूमि का बंटवारा हो गया है। इसके बावजूद बड़ागांव गेट बाहर द्वारका कालोनी के पास ललित मोहन पाराशर जबरन कब्जा कर फैंसिंग लगाकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि एसओ पुलिस बल के साथ व क्षेत्र के कानूनगो व लेखपाल मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराएं।

शिकायत नंबर-2

अलीगोल मुहल्ले के रहने वाले देवी सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी जमीन इमलीपुरा में है। इसकी हदबंदी एसडीएम सदर द्वारा की गई की गई थी, लेकिन भूमाफियाओं ने हदबंदी के चिह्न मिटकर भूमि खाता संख्या 1896 और 1897 में गड्ढा खोदकर पिलर बनाकर कब्जा करना शुरू कर दिया है। दबंग लगातार धमकी देते हैं और जान-माल का नुकसान करने की बात करते हैं। इस शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी ने तत्काल टीम भेजकर जांच कराए जाने के निर्देश दिए।

ये लोग रहे उपस्थित

इस मौके पर कोतवाली में इंस्पेक्टर अशोक कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कानूनगो, लेखपाल और शिकायतकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।