बहराइच

मोदी के फिटनेस चैलेंज और ईद की सुरक्षा को लेकर SP का पैदल गस्त अभियान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिटनेश मंत्र, हेल्थ फिट तो इंडिया फिट के नारे को साकार करने का काम शुरू कर दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 1:38 PM IST
SP campaign start for pm modi fitness challenge and safety of eid
मोदी के फिटनेस चैलेंज और ईद की सुरक्षा को लेकर SP का पैदल गस्त अभियान

बहराइच. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के फिटनेश मंत्र, हेल्थ फिट तो इंडिया फिट के नारे को साकार करने के लिए काम शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस के मुखिया DGP ओपी सिंह ने सूबे के सभी पुलिस अफसरों के लिए अपने अपने क्षेत्रों में पैदल गस्त करने का सर्कुलर जारी किया।

संवेदनशील इलाकों का तूफानी दौरा

मोदी मिशन के सपने को हर हाल में साकार करनें के लिए बार्डर के जिले बहराइच के SP सभाराज ने अपनी टीम का फिटनेश मेंटेन करने के साथ ही आगामी ईद के त्यौहार को सकुशल तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिले के तमाम संवेदन शील इलाकों में फूट पेट्रोलिंग करते हुए शहरी क्षेत्र के तमाम संवेदनशील इलाकों का तूफानी दौरा किया।

पुलिस टीम का पैदल गस्त अभियान

इस दौरान SP बहराइच ने शहर के कोने कोने का दौरा करते हुए करीब 8 किलोमीटर का पैदल करते हुए चप्पे चप्पे का स्थलीय जायजा लिया। इस पैदल गस्त के बारे में जानकारी देते हुए SP बहराइच ने बताया कि DGP महोदय की तरफ से मिले निर्देश के अनुसार जिले के कस्बों सहित सभी थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त का फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। पैदल गस्त से जहां पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। वहीं सुरक्षा के नजरिए से पुलिस टीम का पैदल गस्त अभियान काफी सराहनीय कार्य है।

सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम

बहराइच जिले में SP के नेतृत्व में हुए पैदल गस्त की टीम अस्पताल चौक, डिगिहा तिराहा, अग्रेसन चौक, छावनी चौराहा, चांदपुरा चौराहा, घन्टाघर चौक, पीपल चौराहा, DM चौराहा, पानी टंकी चौराहा, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन सहित तमाम संवेदनशील इलाकों का तूफानी दौरा किया गया। पुलिस अधीक्षक सभाराज ने कहा कि हमारे लिए ईद के त्यौहार को हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराना प्रथम प्राथमिकता है। जिसके लिए जनपद की सीमा में बाहर से बुलाया गया। भारी मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था का तगड़ा इंतजाम चप्पे चप्पे पर किया गया है।

Updated on:
15 Jun 2018, 1:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All