बहराइच

Train News: यात्री ध्यान दें अगर इस रूट पर यात्रा करने जा रहे तो जान ले, 14 जुलाई तक निरस्त रहेगी ये ट्रेन

Train news: बनबरसा बैराज से पानी अधिक छोड़े जाने के कारण रेल की पटरिया में रिसाव हो रहा है। इस समय वाटर लॉकिंग का काम रेल प्रखंड पर चल रहा है। रेलवे के इंजीनियर डेरा जमाए हुए हैं। वाटर लॉकिंग का कार्य चलने के कारण 14 जुलाई तक ये ट्रेन निरस्त कर दी गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 8 Jul 2025, 10:37 AM IST
Train News
रेल पटरिया का निरीक्षण करते रेलवे के अधिकारी फोटो सोर्स रेलवे जनसंपर्क विभाग

Train News: बहराइच- नानपारा मैलानी रेल प्रखंड पर बनबरसा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण पलियाकलां एवं आसपास के क्षेत्र में अत्यधिक जल जमाव हो गया है। बाढ़ के पानी ने रेलवे बैंक को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया। जिसके कारण भीरा-पलिया रेलवे ट्रैक को जलभराव व पानी के रिसाव से संभावित क्षति से बचाने के लिए संरक्षा के दृष्टिगत रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक अनुरक्षण एवं सुरक्षा कार्य किया जा रहा है। जिसके कारण नानपारा मैलानी पैसेंजर ट्रेन 14 जुलाई तक निरस्त रहेगी।

Train News: बनबसा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण पलियाकलां एवं आसपास के क्षेत्र में अत्यधिक जल जमाव हो गया है। बाढ़ के पानी ने रेलवे बैंक को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया। जिसके फल स्वरूप भीरा-पलिया रेलवे ट्रैक को जलभराव व पानी के रिसाव से संभावित क्षति से बचाने के लिए संरक्षा के दृष्टिगत रेलवे विभाग द्वारा ट्रैक अनुरक्षण एवं सुरक्षा कार्य किया जा रहा है।
रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा को ध्यान में रखते हुए लखनऊ मंडल के मैलानी-नानपारा रेल खंड के भीराखेरी-पलिया कलां स्टेशनों के मध्य वाटर लॉगिंग के कारण गाड़ी संख्या 52261/52262 एवं 52263/52264 नानपारा-मैलानी-नानपारा सवारी गाड़ी का निरस्तीकरण 14, जुलाई 2025 तक बढ़ा दिया गया है। तथा दिनांक 13 एवं 14 जुलाई, 2025 को चलने वाली गाड़ी संख्या 52259/52260 बिछिया-मैलानी-बिछिया सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। यह जानकारी रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

Updated on:
8 Jul 2025, 10:37 AM IST
Published on:
Also Read
View All