Rail News: गोंडा जिले के कचहरी स्टेशन से बुधवल जंक्शन तक चौथी रेल लाइन को मंजूरी मिल गई है। इस रेल लाइन का निर्माण हो जाने के बाद एक तरफ जहां ट्रेनों के लेट लतीफे की समस्या का समाधान हो जाएगा। वही इस रूट पर ट्रेनों की संख्या भी बढ़ जाएगी। दूसरी तरफ कोयला एवं कोक, लौह अयस्क, इस्पात, सीमेंट, उर्वरक, पेट्रोलियम, खाद्यान्न, कंटेनर, ऑटोमोबाइल आदि की आवाजाही में वृद्धि होगी। इसके साथ ही यात्री जनता की माँग के अनुरूप अधिक ट्रेनों का संचलन सम्भव होगा।