बालाघाट

नक्सल गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी सरकार

CM Mohan Yadav : डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बालाघाट जिले में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

less than 1 minute read
Dec 04, 2024

CM Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव(CM Mohan Yadav) ने मंगलवार को बालाघाट जिले में नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ अहम बैठक की। उन्होंने नक्सल उन्मूलन के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने का निर्देश दिया। बैठक में आईजी संजय सिंह और पुलिस अधीक्षक नागेंद्र सिंह ने जिले में नक्सल गतिविधियों के उन्मूलन के लिए तैयार की गई रणनीति का प्रजेंटेशन प्रस्तुत किया, जिसे मुख्यमंत्री ने सराहा और आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav)ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 36वीं बटालियन और हॉक फोर्स सहित सभी विशेष बलों को सक्रिय रखा जाए और किसी भी नक्सल गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो।

बैठक में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्य मंत्री लखन पटेल, सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी, विधायक राजकुमार कर्राहे, विधायक मधु भगत, विधायक विक्की पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे, पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल, संभागायुक्त अभय वर्मा और कलेक्टर मृणाल मीना उपस्थित रहे।

Updated on:
04 Dec 2024 03:57 pm
Published on:
04 Dec 2024 08:24 am
Also Read
View All

अगली खबर