बालाघाट

पूर्व विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के घर पर बहन ने किया कब्जा, मकान पर भिड़े भाई

District Panchayat President balaghat मकान के लिए राजनैतिक परिवार के दो भाई आपस में भिड़ गए।

2 min read
Sep 24, 2024
District Panchayat President balaghat

House Occupation of District Panchayat President Samrat Saraswar and former MLA Ashok Saraswar in Balaghat मध्यप्रदेश में एक मकान के लिए राजनैतिक परिवार के दो भाई आपस में भिड़ गए। पूर्व विधायक और उनके जिला पंचायत अध्यक्ष पुत्र के घर पर चचेरी बहन ने कब्जा कर लिया। प्रदेश के बालाघाट में यह घटना हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार के गोंदिया रोड स्थित आवास पर चचेरी बहन डाली सिंह चौहान पुलिस लेकर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर घुस गईं। वे मकान में रहने लगी हैं। सम्राट सिंह सरसवार पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार के पुत्र हैं जिनके मकान पर अब चचेरी बहन ने कब्जा कर लिया है। जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार और उनके पिता पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार की गैरमौजूदगी में यह कब्जा किया गया।

पूर्व विधायक अशोक सरसवार का इस मकान को लेकर और उनके छोटे भाई विनय सरसवार से विवाद चल रहा है। डाली सिंह चौहान विनय सरसवार की पुत्री हैं। उनका कहना है कि पिता विनय सरसवार ने बड़े भाई तत्कालीन विधायक अशोक सिंह सरसवार को रहने के लिए दिया था लेकिन उन्होंने इस पर कब्जा कर लिया था।

जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार और उनके पिता पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार अभी नागपुर में हैं। मकान में सिर्फ एक सुरक्षा गार्ड तैनात है। मंगलवार को पूर्व विधायक अशोक सिंह सरसवार की भतीजी और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरसवार की चचेरी बहन डाली सिंह चौहान यहां आईं और ताला तोड़कर मकान में अपना कब्जा कर लिया।

डाली सिंह चौहान का दावा है यह उनके पिता का ही मकान है। अशोक सरसवार और उनके पुत्र जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सरसवार ने इस मकान पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। इतना ही नहीं, मकान खाली कराने पहुंचे तो उनके साथ मारपीट की गई।

Updated on:
24 Sept 2024 05:18 pm
Published on:
24 Sept 2024 05:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर