खराब होती आर्थिक स्थिति को देखते हुए दबाव जरूर बढ़ रहा है लेकिन प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना Ladli Behna Yojana को किसी भी हाल में बंद नहीं करना चाहती। अक्टूबर माह में योजना की नई किस्त देनी है, कई अन्य प्रमुख कार्य भी फंड के अभाव में अटके हैं। ऐसे में राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की किस्त चुकाने और अन्य कार्यों के लिए राशि जुटाने एक बार फिर कर्ज ले रही है।