बालाघाट

एमपी के 5 दर्जन कर्मचारियों, अधिकारियों को बड़ा दायित्व, सरकार ने किया पदोन्नत

Balaghat- बालाघाट में समारोहपूर्ववक पुलिस कर्मचारियों, अधिकारियों को पदोन्नति दी

2 min read
Feb 09, 2026
MP government promotes 5 dozen police personnel

Balaghat- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को बालाघाट पहुंचे। वे पुलिस लाइन में अलंकरण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि बालाघाट के नाम में ही बल है। इस जिले ने अपने आत्मबल से ही हिमालय जैसी कठिन चुनौती 'नक्सलवाद' का अंत करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि नक्सल उन्मूलन में हॉक फोर्स के वीर जवानों की भूमिका अभिनंदनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कार्यक्रम में सलामी दी गई। उन्होंने 'अमर जवान ज्योति' पर पुष्प चक्र अर्पित कर प्रदेश की शांति और सुरक्षा के लिए शहीद होने वाले जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले पुलिस के 60 जांबाज जवानों, कर्मचारियों, अधिकारियों को क्रम से पूर्व पदोन्नति प्रदान की।

कार्यक्रम में परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद भारती पारधी, पूर्व मंत्री गौरी शंकर बिसेन, एडीजी नक्सल विरोधी अभियान वेंकटेश्वर राव, पुलिस अधीक्षक बालाघाट आदित्य मिश्रा सहित विधायक तथा जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें

एमपी में 8वें वेतन आयोग में अधिकारियों-कर्मचारियों की सैलरी पर बड़ा अपडेट, जारी की एडवाइजरी

नक्सल विरोधी अभियान के एडीजी वेंकटेश्वर राव ने कहा कि देश भक्ति और जनसेवा हमारा संकल्प है। नक्सल विरोधी अभियान में अब तक 38 पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने कुछ महीने पहले हुए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के बलिदान को नमन किया। राज्य सरकार ने हॉक फोर्स ने 882 पदों को स्वीकृत कराया है। बालाघाट पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि नक्सल उन्मूलन की लड़ाई में शामिल युवकों को शासकीय नौकरी प्रदान की जा रही है।

इन्हें मिली पदोन्नति

इंस्पेक्टर के रूप में पदोन्नत हुए: बिपिन चंद्र खलको, इंदर सिंह बिदूरी, शुभम प्रताप सिंह तोमर, रत्नेश मीणा और नर्वदेश श्रीवास्तव को सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन दिया गया है।

मुनेंद्र सिंह को सहायक उप निरीक्षक यानि एएसआई से उप निरीक्षक यानि एसआई बनाया गया है।

एएसआई पद पर पदोन्नति

अनिल सिंह भदोरिया, देवेंद्र धुर्वे, रुद्री चंद्र ज़खमोला, विकास कुमार राजपूत, मत्ते सिंह मरावी, उज्जवल घोरमारे, मनोज कुमार यादव, रविंद्र कुशवाह, हरेंद्र सिंह, प्रदीप गोसाई, विनोद कुमार मर्सकोले, उमेश कुमार पटेल को एसएएफ के प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक एसएएफ पद पर पदोन्नत किया गया है।

ये बने प्रधान आरक्षक
आशीष रजक, असित यादव, मुकेश सगर, विवेक परस्ते, राघवेंद्र सिंह गुर्जर, शिवहरि मरावी, प्रवीण धुर्वे, टीकाराम ढकालु, प्रवीण कुमार, राम आशीष यादव, संदीप शर्मा, लोकपाल धाकड़, कृष्णा श्रेष्ठ, जितेंद्र सिंह पटेल, वीर सिंह, शकर चंद्र सरयाम, सुनील परिवार, चंद्रकांत पांडे, सत्यम द्विवेदी, सुनील यादव, देवराज कलमे, सुरेंद्र सिंह मार्को, सुशील उइके को आरक्षक से प्रधान आरक्षक बनाया गया है। इसके अलावा दीपक पवार, रामलाल भील, प्रदीप कुमार परते, राजा मालवीय, विशाल कुमार सिंह, नरेंद्र सोनबे, कन्हैया मरकाम, सुनील सिंह कुशवाह, मुलायम सिंह, वरुण देव सिंह चाहर, मुनीष कुमार द्विवेदी, नीलेश, महेंद्र सिंह, रवि कुमार यादव, छठु यादव, सलेश कुमार द्विवेदी, उमेश चंद्र दुबे, संतोष कुमार मरावी और संजू शर्मा को भी प्रमोट किया गया।

Updated on:
09 Feb 2026 09:04 pm
Published on:
09 Feb 2026 08:44 pm
Also Read
View All

अगली खबर