बालाघाट

मौसम विभाग की चेतावनी, अब पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड

मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जा रहा, वहीं अब प्रदेश के अधिकतर इलाकों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2020, 6:03 PM IST
weather news
मौसम विभाग की चेतावनी, अब पड़ने वाली है हाड़ कंपाने वाली ठंड

बालाघाट/ मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश का सिलसिला जा रहा, वहीं अब प्रदेश के अधिकतर इलाकों को कड़ाके की ठंड का सामना भी करना पड़ सकता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बार फिर दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए प्रदेश के बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी समेत छतरपुर, टीकमगढ़, बैतूल, शाजापुर, उज्जैन, गुना और शिवपुरी के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज किये जाने की बात कही है। साथ ही, रीवा, जबलपुर, शहडोल, संभाग के जिलों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है।


ऐसा गुजरा कल का मौसम

वहीं, पिछले 24 घंटों के भीतर प्रदेश के छिंदवाड़ा, मलाजखंड, सिवनी, खजुराहो, टीकमगढ़, बैतूल, भोपाल, शाजापुर, उज्जैन और गुनाम में शीतल दिन गुजरा। वहीं, रीवा, जबलपुर, सिवनी, सागर, बैतूल, धार, खरगौन जिलों में शीतलहर की असर देखने को मिला।


यहां तापमान रहा सबसे कम

न्यूनतम तापमान में शहडोल, जबलपुर और भोपाल संभागों के जिलों में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। नहीं, जबलपुर, भोपाल, उज्जैन और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। बता दें कि, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रीवा, बैतूल, रायसेन और उमरिया में दर्ज किया गया। मौसम विभाग द्वारा प्राप्त आकड़ों के अनुसार, यहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था।


बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला क्षेत्र में ठंड के चलते नमी बढ़ने लगी है। इसलिए इसलिए इन इलाकों में मध्यम और हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, मौसम साफ होने के बादएक बार फिर प्रदेश के कई इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में जा सकते हैं।

Published on: