28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुछ देर के लिए चीन में रुका था कनाडा से चला विमान, कोरोना वायरस के शक में यहां हुआ चेकअप

कनाडा से भारत आए एक युवती सहित तीन अप्रवासी भारतीयों का कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की आशंका पर जिले के महामारी नियंत्रण दल द्वारा चेकअप किया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भिंड

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 8 Feb 2020, 3:29 PM IST

news

कुछ देर के लिए चीन में रुका था कनाडा से चला विमान, कोरोना वायरस के शक में यहां हुआ चेकअप

भिंड/ कनाडा से भारत आए एक युवती सहित तीन अप्रवासी भारतीयों का कोरोना वायरस से ग्रस्त होने की आशंका पर जिले के महामारी नियंत्रण दल द्वारा चेकअप किया गया। जिला महामारी नियंत्रण अधिकारी डॉ. अवधेश सोनी ने बताया कि, स्वास्थ्य परीक्षण में सामने आई रिपोर्ट में तीनों संदिग्धों में किसी तरह का सामने नहीं आया है। बता दें कि, जिले के गोहद अंतर्गत तीन गांवों के अप्रवासी भारतीय कनाडा से भारत आ रहे थे। इस दौरान कुछ देर के लिए उनके विमान ने चीन के बीजिंग में स्टॉपेज लिया था। इसी आशंका के चलते, विभाग ने संदेह जताया कि, कि कहीं उन तीनों में कोरोना वायरस का संक्रमण न आ गया हो, उनका चेकअप किया गया। फिलहाल तीनों ही अप्रवासी भारतीय पूरी तरह स्वस्थ्य हैं, उन्हें अब भी निगरानी में रखा गया है।

पढ़ें ये खास खबर- अधिकारियों की बैठक में बोले प्रशासक, बजट नहीं है तो फिजूलखर्ची बंद करो


14 दिनों में दिखने लगते हैं लक्षण

भिंड जिले के गोहद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम रायतपुरा निवासी 27 वर्षीय युवती 17 जनवरी को कनाडा से आई है, वहीं चकतुकेंड़ा निवासी 22 वर्षीय युवक 09 जनवरी को कनाडा आया है। इसी प्रकार ग्राम शंकरपुर निवासी 29 वर्षीय युवक 31 दिसंबर 2019 को आए हैं। तीनों ही अप्रवासी भारतीय कनाडा में रहकर कार्पोरेट कंपनियों में सेवारत हैं। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत महिला सहित तीनों ही अप्रवासी भारतीयों को स्वास्थ्य विभाग के महामारी नियंत्रण दल द्वारा निगरानी में रखा गया है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि, वायरस से संक्रमित व्यक्ति पर 14 दिन के अंदर बीमारी का असर दिखाई देने लगता है। सभी अप्रवासियों को 14 दिन से अधिक समय हो गया है। लिहाजा कहा जा सकता है कि खतरे जैसी कोई बात नहीं है।

पढ़ें ये खास खबर- कोरोना वायरस से पहले भी जानवरों से फैल चुकी हैं कई जानलेवा बीमारियां, इन लोगों पर है सबसे ज्यादा खतरा



तीनों ही लोगों को विदेश नहीं जाने की सलाह

महामारी नियंत्रण अधिकारी भिंड के अनुसार, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तीनों ही अप्रवासी भारतीयों को कहा गया है कि अगर किसी प्रकार की कोई भी कोरोना वायरस की स्थिति महसूस होती है तो वो स्वास्थ विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क करें। फिलहाल, उन्हें कुछ दिनों के लिए विदेश न जाने की सलाह दी गई है।

पढ़ें ये खास खबर- आपके BP को कंट्रोल करती हैं ये चीजें, कई बीमारियों से भी मिलता है छुटकारा


आमजन से आग्रह विदेश से आने वाले के संबंध में दें सूचना

साथ ही, जिला स्वास्थ विभाग द्वारा लोगों से भी अपील की गई है कि, उनके आसपास अगर कोई भी व्यक्ति विदेश से सफर से लौटा है या आगामी दिनों में लौटता है तो उसकी जानकारी आप खुद या उसी के द्वारा स्वास्थ विभाग को मुहैय्या कराएं। इस जानलेवा वायरस के मद्देनजर ये देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हालांकि, विदेश से आने वाले हर व्यक्ति के संबंध में एयरपोर्ट से ही जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। फिर भी उनके संपर्क न हो पाने की स्थिति में आमजन से सहयोग मांगा जा रहा है।