बलिया

बलिया जिला जेल के कैदियों को देशी जुगाड़ से मिल रही भाप

बलिया जिला जेल के जेल अधीक्षक प्रशान्त मौर्या ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सभी कैदियों का तापमान और ऑक्सीजन लेबल चेक किया जा रहा है वहीं, सिलिंडर और कूकर की मदद से पाइप के जरिए सभी कैदियों को भाप दिया जा रहा है
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 May 2021, 12:10 PM IST
Ballia District Jail

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. देशी जुगाड़ में हम भारतीय सबसे आगे हैं। अब बलिया जिला जेल का वीडियो वायरल हो रहा है, जहां कैदियों को देशी जुगाड़ यानी कूकर के जरिए भाप दी जा रही है। बलिया जिला जेल में इन दिनों 800 कैदी हैं। इनमें 49 महिला कैदी और 22 कैदी 18 से 21 वर्ष के हैं। इन सभी को रोजाना देशी जुगाड़ के जरिए भाप दी जा रही है और उनका ऑक्सीजन लेवल भी चेक किया जा रहा है। बलिया जिला जेल के जेल अधीक्षक प्रशान्त मौर्या ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सभी कैदियों का तापमान और ऑक्सीजन लेबल चेक किया जा रहा है वहीं, सिलिंडर और कूकर की मदद से पाइप के जरिए सभी कैदियों को भाप दिया जा रहा है। कोरोना काल में भाप लेना सबसे फायदेमंद है, कई चिकित्सक भी ऐसी सलाह देते हैं।

कोरोना संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा वहां होता है, जहां कम जगह में ज्यादा लोग होते हैं। इसे देखते हुए बलिया जेल प्रशासन सतर्क है। कोरोना संक्रमण के पहले चरण में बलिया जेल के कई कैदी संक्रमित हो गये थे, दूसरी लहर में कैदियों को संक्रमण से बचाने के लिए जेल प्रशासन उन्हें रोजाना भाप दे रहा है और हेल्थ चेकअप भी कर रहा है।

By- अमित कुमार

Updated on:
10 May 2021, 12:10 PM IST
Published on: