बलिया

सिर्फ रोटी बनाने को ही कहा था लेकिन नहीं मानी शख्स की पत्नी; रसोई से चाकू उठाकर कर दिया सीने के आर-पार!

UP Crime: उत्तर प्रदेश में घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। महिला के पति ने उससे रोटी मांगी तो महिला ने पति पर चाकू से हमला कर दिया। महिला के तीन बच्चे हैं। मामले की जांच की जा रही है।

1 minute read
Aug 21, 2025
बलिया में चाकू उठाकर पत्नी ने किया पति पर हमला। फोटो सोर्स-Ai

UP Crime: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बलिया जिले में खाना बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद एक महिला ने अपने पति पर चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें

घर के बाहर साइकिल लिए खड़े बच्चों को कार ने रौंद डाला; रोंगटे खड़े करने वाली वारदात का देखें CCTV फुटेज

मामूली घरेलू बात को लेकर झगड़ा

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात रसड़ा थाना क्षेत्र के महावीर अखाड़ा मोहल्ले में हुई। DSP आलोक गुप्ता ने बताया कि घटना उस समय हुई जब संजय कुमार (28) का अपनी पत्नी लालबुची देवी से एक मामूली घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया।

महिला ने बनाई थी खिचड़ी

पुलिस की माने तो घर में आटा नहीं था, इसलिए महिला ने अपने पति और 3 बच्चों के लिए खिचड़ी बनाई। घर आने के बाद महिला के पति संजय ने पत्नी से रोटियां बनाने की जिद की। इस पर संजय की पत्नी ने मना कर दिया।

पति के सीने पर चाकू मारा गया

DSP आलोक गुप्ताने बताया कि इसके बाद हुई तीखी बहस के दौरान, लालबुची देवी ने गुस्से में रसोई का चाकू उठाया और अपने पति के सीने पर वार कर दिया। अधिकारी ने कहा, "ग्रामीण संजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे मऊ के एक अस्पताल में रेफर कर दिया।" गुप्ता ने बताया कि परिवार की ओर से अभी तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, लेकिन पुलिस घटना की जांच कर रही है।

मेरठ में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की

पुलिस ने बताया कि इसी साल मार्च में, उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला और उसके प्रेमी ने अपने पति की चाकू मारकर हत्या कर दी, उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को सीमेंट से भरे ड्रम में बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें

ना आव देखा ना ताव दबंगों ने चढ़ा दी शख्स पर कार; घटना का लाइव CCTV फुटेज देखकर कांप जाएगी रूह
Published on:
21 Aug 2025 10:53 am
Also Read
View All