बलिया

Ballia News: तीन बच्चों की मां ने प्रेमी के लिए छोड़ा पति, प्रेमी भी निकला बेवफा

May 23, 2025
ballia news
ballia news

बलिया जिले में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के लिए पति को छोड़ दिया,परंतु अब प्रेमी ने भी उसे धोखा दे दिया है। प्रेमिका अब पुलिस के पास चक्कर काटने को मजबूर हो गई है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर में एक महिला ने अपने प्रेमी पर धोखा देने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर न्यायसंगत कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का विवाह 8 मार्च 2018 को हुआ था। इनकी एक आठ वर्षीय पुत्री और दस माह का पुत्र है। पीड़िता के मुताबिक पिछले पांच वर्षों से उसका संबंध एक युवक से था। इस दौरान उससे एक पुत्र भी हुआ।

जब यह मामला ससुराल पक्ष को पता चला तो 11 मई 2025 को गांव में पंचायत बुलाई गई। पंचायत में गांव के प्रधान, रिश्तेदार और दोनों पक्ष मौजूद थे। आपसी सहमति से पीड़िता का सामाजिक रूप से पति से संबंध विच्छेदन कर दिया गया। इसके बाद पीड़िता ने प्रेमी से विवाह की बात की। लेकिन प्रेमी ने कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी और उसके परिजन उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। वे उसकी हत्या की साजिश रच रहे हैं।

Updated on:
23 May 2025 09:42 pm
Published on:
23 May 2025 09:42 pm
Also Read
View All
‘मौखिक नहीं, लिखित में चाहिए आश्वासन’, बलिया में गंगा के कटान से भड़के ग्रामीणों ने घेरा मंत्री दयाशंकर सिंह का काफिला

UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला