बलिया

Ballia News: एक साथ उठी सास बहू की अर्थी, मचा कोहराम

चांदू पाकड़ शिवाला मंदिर के पास 24 घंटे के भीतर सास और बहू के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।
less than 1 minute read
Dec 16, 2025
Ballia news
Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर–4 स्थित चांदू पाकड़ शिवाला मंदिर के पास 24 घंटे के भीतर सास और बहू के निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया।

जानकारी के अनुसार, चचेरी सास सुकरी देवी (लगभग 80 वर्ष), पत्नी स्वर्गीय महेश शर्मा, लंबे समय से वृद्धावस्था व बीमारी से ग्रसित थीं। इसी बीच उनकी बहू प्रियंका शर्मा (लगभग 35 वर्ष), पत्नी आशुतोष शर्मा, का रविवार सुबह करीब 10 बजे बिहार के किशनगंज स्थित मायके में निधन हो गया। प्रियंका के पति आशुतोष शर्मा निजी कंपनी में इंजीनियर हैं।

बहू के अंतिम संस्कार की चल रही तैयारी तभी हो गई सास की मौत

प्रियंका का शव रविवार रात करीब 11 बजे मनियर स्थित ससुराल लाया गया। परिजन सोमवार को अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे कि सोमवार भोर करीब 3 बजे सुकरी देवी का भी निधन हो गया।

सोमवार को मनियर परशुराम स्थान के पीछे स्थित अंत्येष्टि स्थल पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। प्रियंका शर्मा को उनके पति आशुतोष शर्मा ने मुखाग्नि दी, जबकि सुकरी देवी को उनके पौत्र ने मुखाग्नि दी।

प्रियंका शर्मा के तीन बच्चे हैं—दो बेटियां नंदनी (13) और ज्योत्सना (11) तथा एक पुत्र श्वेतांश (4)। घटना से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है।

Updated on:
16 Dec 2025 09:54 pm
Published on:
16 Dec 2025 09:54 pm
Also Read
View All
UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला

तिलक समारोह में हुई कहासुनी के बाद मारी गोली, बलिया में दोस्त ही बन गए जान के दुश्मन