बलिया

Ballia News: मैरिज हॉल से दलित बेटी की शादी होने पर दबंग नाराज, बारात पर धावा बोल कर लाठी डंडे से किया हमला, दो की स्थिति गंभीर

जिले में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां दलित की लड़की की शादी मैरिज हॉल से हो इस बात को कुछ लोग पचा नहीं पाए,और लाठी डंडे लेकर बारातियों और घरातियों पर टूट पड़े।
less than 1 minute read
Jun 01, 2025
Ballia district

बलिया जिले में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां दलित की लड़की की शादी मैरिज हॉल से हो इस बात को कुछ लोग पचा नहीं पाए,और लाठी डंडे लेकर बारातियों और घरातियों पर टूट पड़े।


इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को लेकर रसड़ा कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि मिशन रोड निवासी राघवेन्द्र गौतम की बहन की शादी समारोह में रात करीब साढ़े 10 बजे मल्लाह टोली के चार लोगों अमन साहनी, दीपक साहनी, राहुल और अखिलेश ने लगभग 15-20 अज्ञात लोगों के साथ धावा बोल दिया।


घटना को लेकर रसड़ा कोतवाली में दर्ज एफआईआर में बताया गया है कि मिशन रोड निवासी राघवेन्द्र गौतम की बहन की शादी समारोह में रात करीब साढ़े 10 बजे मल्लाह टोली के चार लोगों अमन साहनी, दीपक साहनी, राहुल और अखिलेश ने लगभग 15-20 अज्ञात लोगों के साथ धावा बोला।


शिकायत के अनुसार, हमलावर लाठी, डंडे, रॉड और पाइप से लैस थे और गाली-गलौज करते हुए यह आपत्ति जता रहे थे कि दलित जाति के लोग मैरिज हॉल में शादी कैसे कर सकते हैं। विरोध करने पर उन्होंने समारोह में मौजूद मेहमानों पर हमला कर दिया।हमले में अजय कुमार और मनन कांत नामक दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आरोपियों ने 8 हजार की नकदी समेत मोबाइल लेकर फरार हो गए।

Updated on:
01 Jun 2025 08:21 pm
Published on:
01 Jun 2025 08:21 pm
Also Read
View All
UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला

तिलक समारोह में हुई कहासुनी के बाद मारी गोली, बलिया में दोस्त ही बन गए जान के दुश्मन