बलिया

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा खुलासा! 50 हजार रुपये में बलिया से खरीदी गई थी हत्या में इस्तेमाल कार

CM Subhendu Adhikari PA Murder Case Update: बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा अपडेट सामने आया है। हत्या में इस्तेमाल कार 50 हजार रुपये में बलिया से खरीदी गई थी।

2 min read
May 21, 2026
बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बड़ा अपडेट। फोटो सोर्स- पत्रिका न्यूज

CM Subhendu Adhikari PA Murder Case Update: पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में बलिया (Ballia) कनेक्शन सामने आया है। हत्या में इस्तेमाल की गई कार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से खरीदी गई थी। CBI की जांच में पता चला है कि यह कार 1 मई 2026 को 50 हजार रुपये में खरीदी गई थी।

ये भी पढ़ें

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में वाराणसी से एक और आरोपी गिरप्तार, UP से अब तक कितने लोगों की हुई गिरफ्तारी?

बलिया के बालू व्यापारी से खरीदी गई थी कार

जानकारी के मुताबिक, कार बांसडीह रोड क्षेत्र निवासी बालू-गिट्टी कारोबारी जितेंद्र सिंह से खरीदी गई थी। कार खरीदने वाला व्यक्ति शीतल दवनी निवासी ज्ञानेंद्र सिंह मोनू बताया जा रहा है। ज्ञानेंद्र के खिलाफ यूपी और छत्तीसगढ़ में फायरिंग, गैंगस्टर समेत करीब 12 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

CBI ने असली मालिक और कारोबारी से की पूछताछ

CBI टीम ने बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी कार के मूल मालिक, कारोबारी जितेंद्र सिंह और उनके बेटे से पूछताछ की है। जांच एजेंसी के मुताबिक, इसी कार का इस्तेमाल बदमाशों ने चंद्रनाथ रथ की हत्या में किया था और वारदात के बाद फरार हो गए थे। फिलहाल कार की तलाश जारी है।

गांव के युवक ने कराई थी डील

जितेंद्र सिंह ने बताया कि गांव के दीपक सिंह उर्फ मिठू ने उन्हें छठ के दौरान कार बिकने की जानकारी दी थी। उस समय कार की कीमत 35 हजार रुपये बताई गई थी, जिसके बाद उन्होंने कार खरीद ली। करीब 5 महीने बाद दीपक ने ही कार को आगे बेचने की सलाह दी। लालच में आकर जितेंद्र ने कार 50 हजार रुपये में ज्ञानेंद्र सिंह को बेच दी।

चार दिन पहले पहुंची थी CBI टीम

जितेंद्र सिंह के मुताबिक, चार दिन पहले CBI उनके घर पहुंची थी। तभी उन्हें पता चला कि उनकी बेची गई कार का इस्तेमाल पश्चिम बंगाल में हुए चर्चित हत्याकांड में हुआ है। उन्होंने बताया कि कार के कागजात अब तक ट्रांसफर नहीं हुए थे और वाहन अभी भी हुसैनाबाद निवासी पुराने मालिक के नाम पर दर्ज है।

हत्याकांड में बलिया से तीसरी गिरफ्तारी

CBI ने बुधवार को बलिया के फेफना थाना क्षेत्र के थमह्नपुरा गांव निवासी नवीन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बलिया से यह तीसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले राज सिंह और राजकुमार सिंह को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ट्रांजिट रिमांड खारिज, मऊ जेल भेजा गया

CBI के अनुसार, राजकुमार सिंह की निशानदेही पर नवीन सिंह को पकड़ा गया। जांच एजेंसी ने आरोपी को कोलकाता ले जाने के लिए अदालत में ट्रांजिट रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने अर्जी खारिज कर दी। इसके बाद नवीन सिंह को न्यायिक अभिरक्षा में मऊ जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी राज सिंह के ड्राइवर ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानें क्या कहा?
Also Read
View All
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए बलिया में बदला जाएगा गंगा का रास्ता, किसानों को भी होगा फायदा, गोरखपुर की एजेंसी को दिया गया काम

पिता ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में दी थी सेवाएं, बेटा शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या मामले में गिरफ्तार

बंगाल CM शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में यूपी कनेक्शन, बलिया का राजकुमार सिंह CBI के हत्थे चढ़ा

शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में बलिया पहुंची पुलिस, मां और भाई से पूछताछ

बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी राज सिंह के ड्राइवर ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानें क्या कहा?