बलिया

बलिया में भारी बवाल…ग्रामीणों के पथराव से बुलडोजर का शीशा टूटा, PAC ने दागे आंसू गैसे के गोले

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव में मंगलवार को ग्राम सभा की गड़ही से अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम को तीखे विरोध का सामना करना पड़ा।

2 min read
Feb 03, 2026
फोटो सोर्स: पत्रिका, बलिया में बवाल

बलिया में खेजूरी थाना क्षेत्र के हाथोज गांव में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण हटाने गई टीम पर पथराव करते हुए भीड़ ने बुलडोजर और राजस्व टीम को दौड़ा किया। ड्राइवर बुलडोजर लेकर मौके से भाग निकला, पहले तो पुलिस ने खुद स्थिति नियंत्रित करने की कोशिश की लेकिन जब हालात बेकाबू होने लगे तो PAC बुलानी पड़ीं।

पीएसी ने लोगों को खदेड़ने के लिए उन पर आंसू गैस के गोले छोड़े, यह हंगामा लगभग डेढ़ घंटे तक चला। बाद में भारी फोर्स के साथ प्रशासन के अधिकारियों ने अवैध रूप से बने दो मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया।

ये भी पढ़ें

15 दिनों की छुट्टी पर गए जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह…व्यापारी ने लगाया मुख्तार अंसारी के नाम पर धमकाने का आरोप

अतिक्रमण हटाने की पंद्रह दिन पहले दी गई थी नोटिस

जानकारी के मुताबिक हाथोज गांव के सिद्धार्थ रंजन राय पुत्र सुनील कुमार राय ने गांव में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण को लेकर फरवरी, 2024 में हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

कोर्ट ने दिसंबर, 2024 को मामले की सुनवाई के बाद अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।अतिक्रमण की जद में गांव के राम गोविंद और राम बचन के मकान आ रहे थे। दोनों लोगों को 15 दिन पहले अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया।

पुलिस फोर्स के साथ पहुंची राजस्व टीम

मंगलवार दोपहर सिकंदरपुर तहसील की तरफ से तहसीलदार देवेंद्र नाथ पाण्डेय, नायब तहसीलदार सीपी यादव, कानूनगो राजेश सिंह, लेखपाल अमित राय अतिक्रमण हटवाने पहुंचे। उनके साथ पांच थानों की फोर्स बुलडोजर लेकर पहुंची।

बुलडोजर आगे बढ़ते ही भड़के ग्रामीण, फोर्स पर पथराव

बुलडोजर जैसे ही चिन्हित किए गए दोनों मकान पर आगे बढ़ा गांव के लोग भड़क गए, देखते ही देखते भीड़ आक्रोशित हो गई और बुलडोजर पर हमला कर दिया, जिससे उसका शीशा टूट गया।

स्थिति बिगड़ती देख फोर्स ने मोर्चा संभाला। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई राउंड आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, हालात बिगड़ने पर पीएसी बुलानी पड़ी। कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी की।

डेढ़ घंटे तक चलता रहा हंगामा, कड़ी मशक्कत के बाद हालात काबू

अतिक्रमण पर कारवाई के दौरान करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा होता रहा। ASP दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि टीम पर पथराव करने के आरोप में लेखपाल अमित राय की तहरीर पर कुछ लोगों पर केस दर्ज किया जा रहा है। वीडियो देखकर लोगों की पहचान कर संख्या बताई जाएगी।

ये भी पढ़ें

यूपी में महिला वकील आत्मदाह करने थाने पहुंची, मच गई अफरा तफरी…प्रशासन से सुरक्षा की मांग

Published on:
03 Feb 2026 11:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर