6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार में सड़क हादसे में यूपी के 4 कलाकारों की मौत, सड़क पर टुकड़ों में बिखरे शव

Chapra Road Accident : बिहार के छपरा में दिल दहला देने वाला हादसा! तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप सवार 10 ऑर्केस्ट्रा कलाकारों को रौंद दिया। हादसे में यूपी के बलिया निवासी 4 कलाकारों की मौत हो गई, जबकि 6 की हालत गंभीर है।

2 min read
Google source verification

यूपी के 4 कलाकारों की सड़क हादसे में मौत, PC- Patrika

Orchestra Artists Death : छपरा में एक तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप सवार 10 कलाकारों को रौंद दिया। हादसे में 4 कलाकारों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी कलाकार एक प्रोग्राम करने के बाद पिकअप में सवार होकर घर वापस जा रहे थे।

तेज रफ्तार पिकअप ब्रेकर पर जोरदार तरीके से उछली और पिकअप के पिछले हिस्से में बैठे सभी कलाकार उछलकर सड़क पर आ गिरे। पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सभी कलाकारों को रौंद दिया। पूरी सड़क पर कलाकारों के शव टुकड़ों की तरह बिखर गए। टक्कर काफी भीषण बताई जा रही है। ट्रक ने पिकअप को भी टक्कर मारी और वह सड़क किनारे जाकर पलट गई।

छपरा में प्रोग्राम करने गए थे सभी कलाकार

जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि सभी कलाकार मुस्कान आर्केस्टा में काम करते हैं और प्रोग्राम करने के लिए छपरा गए हुए थे। सभी कलाकार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के निवासी हैं। मरने वालों में महिला कलाकार भी शामिल हैं। जो आर्केस्टा में डांस का काम करती थीं।

हादसे के बाद आर्केस्टा कलाकारों के शव सड़क पर बिखरे पड़े थे। हादसा इतना भीषण था कि 3 शवों के सिर तक गायब थे। ट्रक कलाकारों के शवों को कुचलते हुए निकल गया। आसपास मांस के टुकड़े बिखरे थे। मृतकों की पहचान राहुल, अवधेश, प्रीति और सोनी के तौर पर हुई है।

घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेजा

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को वाहन से निकालकर मदद शुरू की।

घायलों ने बताया कि हम बलिया जिले के नरही क्षेत्र में संचालित 'मुस्कान ऑर्केस्ट्रा' में काम करते हैं। हम टीम के साथ छपरा के भगवान बाजार में एक शादी में डांस के बाद लौट रहे थे। हम लोग पिकअप में बैठे थे।

जानें ASP ने क्या बताया

एसपी (ASP) राम पुकार सिंह के अनुसार, इस दुर्घटना में 4 कलाकारों की मौत हो गई है, जबकि 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कलाकार छपरा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना (PMCH) रेफर किया जा रहा है। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है और घायलों के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।