2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: प्रधानाध्यापक ने स्कूल की 5 वर्षीय बालिका को बनाया हवस का शिकार, चॉकलेट के बहाने बुलाया बाथरूम

बलिया जिले में सिवान कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक ने शर्मनाक हरकत की। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने बच्ची को बहला-फुसला कर स्कूल के बाथरूम में ले जाकर रेप किया। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का महौल है।

less than 1 minute read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिवान कला गांव के प्राथमिक विद्यालय में एक जघन्य और हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को सदमे में डाल दिया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने ही शिक्षा के पवित्र मंदिर को कलंकित करते हुए कक्षा एक में पढ़ने वाली 5 वर्षीय मासूम छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

चॉकलेट का लालच देकर बनाया शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रधानाध्यापक फैजुल्ला अंसारी ने स्कूल में पढ़ने वाली 5 वर्षीय बालिका को चॉकलेट देने के बहाने फुसलाया। बच्ची जब उसके पास पहुंची, तो उसने उसे स्कूल परिसर के शौचालय में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना 28 अप्रैल 2026 को हुई। छुट्टी के बाद जब बालिका घर पहुंची तो उसकी असामान्य हालत देख परिजनों को शक हुआ। पूछताछ करने पर बच्ची ने रो-रोकर अपनी आपबीती बताई। यह सुनकर पूरे परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़िता की मां ने 30 अप्रैल को थाना सिकंदरपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

घटना की सूचना फैलते ही सिवान कला गांव में तनाव और आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लिया।पुलिस की त्वरित कार्रवाईपुलिस ने POCSO एक्ट, IPC की धारा 376 तथा अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी प्रधानाध्यापक को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

बालिका का मेडिकल परीक्षण महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में कराया गया है। उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी के विरुद्ध मजबूत सबूतों के साथ प्रभावी पैरवी की जाएगी और उसे कठोरतम सजा दिलाई जाएगी, ताकि समाज में एक कड़ा संदेश जा सके।