बलिया

पटना में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाने का मामला: यूपी के मंत्री संजय निषाद ने नीतीश कुमार का किया बचाव

मंत्री निषाद ने अपने बयान में यह भी कहा कि केवल नकाब छूने पर इतना हंगामा नहीं होना चाहिए और इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने आपत्ति जताई।
less than 1 minute read
Dec 16, 2025
Feature image

UP News: पटना में एक महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय निषाद ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बचाव किया है। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में संजय निषाद ने कहा कि “वो भी तो आदमी ही हैं… नकाब छू लिया तो इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए।”

मंत्री निषाद ने अपने बयान में यह भी कहा कि केवल नकाब छूने पर इतना हंगामा नहीं होना चाहिए और इस मुद्दे को जरूरत से ज्यादा तूल दिया जा रहा है। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं और कई लोगों ने आपत्ति जताई।

मंत्री संजय निषाद ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में अपने बयान पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उस समय फोटो खिंचवाई जा रही थी और नीतीश कुमार का आशय केवल यह था कि फोटो ठीक से आ जाए और चेहरा साफ दिखाई दे। उन्होंने कहा, “नीतीशजी का मकसद सिर्फ यह था कि तस्वीर अच्छी आए। अच्छे लोग अच्छी बात देखते हैं और खराब लोग खराब बात।”

मंत्री निषाद ने आगे कहा कि जब कोई फोटो खिंचवा रहा होता है तो चेहरे का साफ दिखना जरूरी होता है, तभी यह पहचाना जा सकता है कि तस्वीर किसकी है। उनके अनुसार, इस पूरे मामले को गलत नजरिए से देखा जा रहा है और अनावश्यक विवाद खड़ा किया गया है।

Updated on:
16 Dec 2025 10:24 pm
Published on:
16 Dec 2025 10:24 pm
Also Read
View All
UP में दो छात्रों ने लोहे की रॉड से ट्रेन के शीशे: पंखे और बल्ब तोड़े, पूछताछ में बोले- रातोंरात फेमस होने का था सपना

लव मैरिज से मना करने पर मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बलिया में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने किया रेस्क्यू, युवक की दूसरी जगह तय हो चुकी है शादी

लिव इन पार्टनर के घर के पास टावर पर चढ़ी प्रेमिका, प्रेमी को बुलाने की मांग, बलिया में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

‘मुजफ्फरनगर जल रहा था, तब अखिलेश सैफई में डांस देख रहे थे’, मंत्री OP राजभर ने बलिया में सपा पर बोला हमला

तिलक समारोह में हुई कहासुनी के बाद मारी गोली, बलिया में दोस्त ही बन गए जान के दुश्मन