बलिया

ढाई साल की बच्ची से रेप, दुष्कर्म के पहले आरोपित ने देखी थी अश्लील फिल्म

- बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र का मामला- आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है
less than 1 minute read
Mar 20, 2021
photo_2021-03-11_13-40-18.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. रेवती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग (13) लड़के ने ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक, मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखने के बाद उसने दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित किशोर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किशोर को पकड़ लिया। मासूम अपने ननिहाल आई थी। खेलते-खेलते वह पड़ोसी के घर चली गई थी, जहां उससे कथित रूप से बलात्कार किया गया।

रेवती थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में ढाई साल की बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। अपने ननिहाल आई बच्ची बीते 16 मार्च की शाम खेलते हुए पड़ोस स्थित एक घर में चली गई। वहां मौजूद आरोपित किशोर ने उससे कथित रूप से बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि किशोर पर आरोप है कि वारदात से ठीक पहले उसने अपने मोबाइल फोन पर अश्लील फिल्म देखी थी।

मुकदमा दर्ज
थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि बच्ची की नानी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Updated on:
20 Mar 2021 01:00 pm
Published on:
20 Mar 2021 12:43 pm
Also Read
View All
बलिया में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से कांस्टेबल की मौत, पार्टी करने गया था दोस्तों संग, 2020 में जॉइन किया था यूपी पुलिस

कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का किया प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई युवाओं की आवाज

Demand justice for father death: पिता की आखिरी चीखें आंखों के सामने गूंजती रहीं, बेटी रोती रही, अब इंसाफ के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर मांग रही

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, डेयरी फार्म पर गिराकर पीटा, पेट में किए कई वार; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

‘​बिटिया को जिस भी तरह की दिक्कतें हैं वो सब दूर कर देंगे’, 7 साल की दिव्यांग रागिनी को लेकर क्या बोले DM