31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वैक्यूम क्लीनर से प्राइवेट पार्ट में भर दी हवा, आंत फटने से नाबालिग की मौत, केस दर्ज

पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पीलीभीत

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 7 Mar 2021, 5:07 PM IST

pilibhit.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
पीलीभीत. जनपद के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां राइस मिल में काम करने वाले युवकों ने हंसी-मजाक में कम्प्रेशर (वैक्यूम क्लीनर) से नाबालिग के प्राइवेट पार्ट से पेट में हवा भर दी, जिसकी वजह से नाबालिग की आंत फटने से मौत हो गई। मौत से पहले पीड़ित ने अपने साथ हुई घटना और आरोपियों के नाम भी बताएं हैं। घटना के तीन दिन बाद मृतक के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक राइस मिल का है जहां कक्षा नौ में पढ़ने वाले 14 वर्षीय सोहेल (बदला हुआ नाम) मजदूरी करता था। उसके साथ गांव के ही चार युवक काम करते थे। आरोप है कि लंच के वक्त गांव के दो युवकों ने मजाक-मजाक में नाबालिग को पकड़ लिया। तीसरे ने वैक्यूम क्लिनर से उसके पेट में हवा भर दी, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने कहा कि हवा की वजह से उसकी आंत फंट गई।

यह भी पढ़ें : गजब है! 27 साल बाद बेटे को पता चलेगा कौन है मेरा बाप?

गैर इरादतन हत्या का मामला
परिजनों की तहरीर पर तीनों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें : दलित किशोरी से बेटे ने किया रेप तो पूर्व प्रधान ने कराया था गर्भपात, अब कोर्ट ने दोनों को सुनाई सजा