बलिया

टावर पर चढ़े मिथुन पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा, नाबालिग प्रेमिका से बात की जिद को लेकर किया था ड्रामा

स्थित देवड़ीह गांव में रविवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेम प्रसंग को लेकर बिजली के टावर पर चढ़े युवक मिथुन राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
Apr 22, 2026
Feature image

Ballia News: बलिया जिले के बांसडीह कोतवाली क्षेत्र स्थित देवड़ीह गांव में रविवार को हुए हाई वोल्टेज ड्रामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेम प्रसंग को लेकर बिजली के टावर पर चढ़े युवक मिथुन राजभर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।


जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे युवक गांव के पास लगे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया था। वह गांव की एक नाबालिग लड़की से बात कराने की मांग कर रहा था और नीचे कूदने की धमकी दे रहा था। घटना के चलते मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने समझदारी दिखाते हुए युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इसके तुरंत बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

नाबालिग के मां की शिकायत पर एक्शन


इस मामले में किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आगे की कानूनी कार्रवाई के तहत किशोरी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

Updated on:
22 Apr 2026 04:17 pm
Published on:
22 Apr 2026 04:17 pm
Also Read
View All
बलिया में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से कांस्टेबल की मौत, पार्टी करने गया था दोस्तों संग, 2020 में जॉइन किया था यूपी पुलिस

कौन हैं बलिया की स्मृति सिंह? BRICS संवाद 2026 में यूपी का किया प्रतिनिधित्व, अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाई युवाओं की आवाज

Demand justice for father death: पिता की आखिरी चीखें आंखों के सामने गूंजती रहीं, बेटी रोती रही, अब इंसाफ के लिए बुलडोजर और एनकाउंटर मांग रही

बलिया में पूर्व CRPF जवान की हत्या, डेयरी फार्म पर गिराकर पीटा, पेट में किए कई वार; बचाने पहुंचे भाई पर भी हमला

‘​बिटिया को जिस भी तरह की दिक्कतें हैं वो सब दूर कर देंगे’, 7 साल की दिव्यांग रागिनी को लेकर क्या बोले DM