बालोद

CG Dhan Kharidi: 30 जनवरी को थमी धान खरीदी, इस जिले में 10 हजार से अधिक किसान नहीं बेच सके धान

CG Dhan Kharidi: 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी वाद-विवाद व विरोध प्रदर्शन के साथ 30 जनवरी को समाप्त हो गई।

2 min read
Jan 31, 2026
किसान नहीं बेच पाए हैं धान (photo source- Patrika)

CG Dhan Kharidi: 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी वाद-विवाद व विरोध प्रदर्शन के साथ 30 जनवरी को समाप्त हो गई। बालोद जिले की 122 सेवा सहकारी समितियों के 143 धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी हुई। खरीदी समाप्ति के बाद समिति प्रभारियों ने राहत की सांस ली है।

इस बार लक्ष्य के मुताबिक 12 लाख 21 हजार 806 क्विंटल कम धान की खरीदी हुई है। इस साल 82 लाख क्विंटल धान खरीदी करने का लक्ष्य था। इस बार एक लाख 55 हजार 119 किसानों ने पंजीयन कराया था। अंतिम दिन तक एक लाख 44 हजार 554 किसानों ने ही धान बेचा है। 10565 किसान अपना धान नहीं बेच सके।

ये भी पढ़ें

Paddy Procurement: मौसम बिगड़ा तो किसानों की फसल पर संकट, खुले में रखा धान हो सकता है खराब

CG Dhan Kharidi: अब धान परिवहन पूरा होने का इंतजार

धान खरीदी तो पूर्ण हो चुकी है, लेकिन धान का परिवहन करना अभी भी बाकी है। शुक्रवार की स्थिति तक जिले में मात्र 47 प्रतिशत ही धान का परिवहन हुआ है। विभाग के मुताबिक जिले के 143 धान खरीदी केंद्रों से 32 लाख 83 हजार 672 क्विंटल ही धान का उठाव हुआ है। इसके अलावा अभी भी जिले के धान खरीदी केंद्रों में 36 लाख 94 हजार 521 क्विंटल से अधिक धान जाम है।

धान के उठाव में देरी तो सूखत का होगा खतरा

धान खरीदी केंद्रों में धान जाम है। धान का उठाव तेजी से नहीं किया गया तो सूखत का खतरा भी हो सकता है। फिलहाल अब धान का परिवहन में तेजी आने की उम्मीद है।

धान खरीदी तिथि बढ़ाने कांग्रेस ने किया

इस दौरान जिले के कई धान खरीदी केंद्रों में किसानों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। किसानों का कहना है कि टोकन नहीं मिलने से कई किसान धान नहीं बेच पाए हैं।

फैक्ट फाइल

  • 122 - सेवा सहकारी समिति
  • 143 - धान खरीदी केंद्र
  • 82 -लाख क्विंटल धान खरीदी का इस साल था लक्ष्य
  • 12 लाख 21 हजार 806 क्विंटल धान की लक्ष्य से कम खरीदी हुई
  • 01 लाख 55 हजार 119 किसानों ने धान बेचने कराया था पंजीयन
  • 01 लाख 44 हजार 554 किसान ही बेच पाए धान
Published on:
31 Jan 2026 12:20 pm
Also Read
View All

अगली खबर