बालोद

पुनर्मूल्यांकन के बाद वासुदेव साहू का नाम प्रावीण्य में, हिंदी में पहले थे 75 अंक जो अब बढ़कर हो गए 93

पुनर्मूल्यांकन के बाद घोषित हायर सेकंडरी परीक्षा 2018 की राज्य स्थायी प्रावीण्य सूची में गुंडरदेही ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोखा के छात्र वासुदेव साहू को 10वां स्थान मिला है

2 min read
पुनर्मूल्यांकन के बाद वासुदेव साहू का नाम प्रावीण्य में, हिंदी में पहले थे 75 अंक जो अब बढ़कर हो गए 93

बालोद/कलंगपुर. पुनर्मूल्यांकन के बाद घोषित हायर सेकंडरी परीक्षा 2018 की राज्य स्थायी प्रावीण्य सूची में गुंडरदेही ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोखा के छात्र वासुदेव साहू को 10वां स्थान मिला है। कुल 40 विद्यार्थियों की इस सूची में वासुदेव को कुल 500 अंकों में से 477 अंक प्राप्त हुए हैं। इस तरह इनका कुल प्राप्तांक 95.40 प्रतिशत रहा है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा पूर्व में घोषित अस्थायी प्रावीण्य सूची में वासुदेव का नाम नहीं था और ना ही बालोद जिले से कोई भी विद्यार्थी स्थान बनाने में सफल रहा। पुनर्मूल्यांकन के बाद एक विद्यार्थी ने जिले का लाज बचाई है।

खेल में भी रूचि रखने वाले छात्र के हिंदी में बढ़ गए 18 अंक
वासुदेव साहू को पूर्व में हिंदी में मात्र 75 अंक मिले थे, जो पुनर्मूल्यांकन के बाद बढ़कर 93 अंक हो गए। अन्य विषय अंग्रेजी में 85, भौतिकी में 95, रसायन में 97 तथा गणित में 97 अंक मिले हैं। वासुदेव साहू पढ़ाई के साथ खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी रूचि रखते हैं। उन्हें विद्यालय के खेल शिक्षक उदय राम निषाद के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय खेल बाल बैडमिंटन में बोनस के रूप में मिले 10 अतिरिक्त अंक ने प्रावीण्य सूची में स्थान पक्का करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कृषक का बेटा वासुदेव ने नहीं लिया कोई कोचिंग
साधारण ग्रामीण परिवेश से ताल्लुक रखने वाले वासुदेव के पिता उमाशंकर साहू एक कृषक हैं, वहीं माता अमितारानी गृहणी हैं फिर भी शुरू से मेधावी छात्र के रूप में पहचान रखने वाले वासुदेव ने बिना किसी ट्यूशन व कोचिंग की सहायता से एक शासकीय स्कूल में अध्ययन करते हुए इस मुकाम को हासिल किया है। वासुदेव इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, पूरे परिवार के आशीर्वाद व गुरुजनों के उचित मार्गदर्शन को देते हैं। उसकी उपलब्धि पर प्राचार्य बसंत सिंह सोनी, शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मानसिंह साहू व समस्त सदस्य, विद्यालय के स्टॉफ व छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

अन्य छात्रों के भी अंक बढ़े
ज्ञात हो कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोखा के अन्य छात्र-छात्राओं के अंकों में पुनर्मूल्यांकन के बाद आश्चर्यजनक वृद्धि हुई थी, जिसमें कक्षा 12वीं की हीना यादव को हिन्दी में 75 से बढ़कर 15 अंकों की वृद्धि के साथ 93 अंक व कक्षा 10वीं की थनेश्वरी साहू को हिन्दी में 50 से बढ़कर 42 अंकों की वृद्धि के साथ 92 अंक मिले।

ये भी पढ़ें

गर्लफ्रेंड को दी थी इतनी भयानक मौत कि सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे, भागने वाला था नेपाल लेकिन…
Published on:
20 Aug 2018 08:30 am
Also Read
View All